केन्द्रीय मंत्री सुरेश राणा व जनपद शामली के प्रभारी मंत्री अजीत पाल पहुंचे मृतकों के परिजनों से मिलने गांव मलकपुर





3 दिन पूर्व क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी सात युवक यमुना में डूब गए थे। जिनमें से छह युवकों की यमुना में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई थी। एक गांव के छह नव युवकों की मौत से क्षेत्र गम में डूब गया था। वही मृतकों के परिजनों के बीच कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व जनपद शामली के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह ने पहुंचकर मृतकों के परिजनों को सांत्वना देते हुए हर संभव मदद का आश्वासन दिया। गत रविवार को कैराना क्षेत्र के गांव मलकपुर निवासी डॉ रोबिन, विशाल, शुभम, महेश कुमार ,भारत, अनुज व अजय हवन की राख चलाने नगला राई गांव के सामने स्थित यमुना में पहुंचे थे। यमुना में राख सलाने के बाद सातों युवक यमुना में स्नान करने लगे।
तभी यमुना में बने गहरे कुंड में सातों युवक डूब गए शोर मचाने पर आसपास काम कर रहे किसानों ने डूब रहे एक युवक अजय को सकुशल बाहर निकाल लिया था। वहीं यमुना में छह युवकों की डूबने की सूचना पर पुलिस प्रशासन मौके पर पहुंच गया था। गोताखोर एवं फ्लड की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन करके करीब 4 घंटे बाद तीन युवकों विशाल, भारत व अनुज के शव को बाहर निकाला था। अगले दिन सोमवार को यमुना में डूबे अन्य तीन युवकों डॉक्टर रोबिन, शुभम व महेश कुमार के शव को पीएसी की फ्लड टीम एवं गोताखोरों की टीम ने बाहर निकाला था। वही गांव के 6 नौजवान युवकों की यमुना में डूबने से मौत से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई थी। बुधवार को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा व जनपद शामली के प्रभारी मंत्री अजीत पाल सिंह गांव मलकपुर में मृतक युवकों के परिजनों के बीच पहुंचे। कैबिनेट मंत्री व प्रभारी मंत्री गांव ने सभी 6 मृतकों के घरों पर पहुंचकर परिजनों को ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा को मृतकों के परिजनों को आवास की व्यवस्था कराने व गांव में सरकारी जमीन के पट्टे दिलाने व तहसील स्तर से आवश्यक मदद दिलवाने के निर्देश दिए। इसके अलावा सीडीओ शंभूनाथ को कैबिनेट मंत्री सुरेश राणा ने गांव के शमशान घाट की छतरी बनवाने व रास्ते बनवाने के निर्देश दिए। आपको बता दें कि रविवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा मुख्यमंत्री विवेकाधीन कोष से गांव मलकपुर के सभी मृतकों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की गई थी। इस दौरान शामली विधायक तेजेंद्र निर्वाल, भाजपा जिला अध्यक्ष पवन तरार, भाजपा नेत्री मृगांका सिंह, अजय संगल ,पुलिस अधीक्षक अजय कुमार, सीडीओ शंभू नाथ, एसडीएम डॉ अमित पाल शर्मा, तहसीलदार रणवीर सिंह, सीओ प्रदीप सिंह आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment