झिंझाना 2 सितंबर। हरियाणा के राज्यसभा सांसद राम कुमार कश्यप का पेट्रोल पंप पर कश्यप समिति के कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। सांसद ने कहा समाज को युवा पीढ़ी की शिक्षा दीक्षा के लिए बढ़-चढ़कर ध्यान देना चाहिए







   गौरतलब हो कि  हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र से राज्यसभा सांसद रामकुमार कश्यप आज जनपद मुजफ्फरनगर के गाँव तुषार दोघट में कश्यप सम्मेलन में भाग लेने के लिए , कुरुक्षेत्र से चलकर करनाल हाईवे के रास्ते , गांव तुषार के लिए जा रहे थे।  हाईवे पर गांव रजाकनगर  स्थित  एचपी पेट्रोल पंप पर उनका महऋषि  कश्यप समाज उत्थान सेवा समिति के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने हाईवे के उक्त पेट्रोल पंप पर सांसद को रोककर माल्यार्पण कर भव्य स्वागत किया। जिसमें कश्यप समाज के अध्यक्ष सुरेश पाल कश्यप , मीडिया प्रभारी बिजेंद्र कश्यप , डॉक्टर सतीश कश्यप , संदीप कश्यप , विनोद प्रधान रजाक नगर ,  जितेंद्र कश्यप अहमदगढ़ , सुभाष कश्यप , डॉ0 रामनिवास कश्यप , मुकेश कश्यप आदि ने उनका माल्यार्पण कर  स्वागत किया  एवं जलपान भी कराया । इस अवसर पर  साथियों से वार्ता करते हुए राज्यसभा सांसद ने सभी पदाधिकारियों को युवा पीढ़ी की शिक्षा दीक्षा के लिए  विशेष रुप से  सहयोग  करने की  प्रेरणा दी।

No comments:

Post a Comment