भाजपा नेता अनिल चौहान ने दिलाई सैकड़ों मुस्लिमों को भाजपा की सदस्यता


कैराना। भाजपा सदस्यता अभियान के तहत नगर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में भाजपाइयों द्वारा सदस्यता अभियान चला जा रहा है। जिसके तहत नगर के सैकड़ों मुस्लिमों ने भाजपा नेता के सम्मुख भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

भाजपा सदस्यता अभियान के तहत गुरुवार की शाम कैराना नगर के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में भाजपा नेता एवं भाजपा किसान मोर्चा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनिल चौहान व जिला उपाध्यक्ष दामोदर सैनी के सम्मुख सैकड़ों मुस्लिमों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सदस्यता विस्तारक एवं जिला संयोजक भाजपा संजीव जैन ने बताया कि गुरुवार की शाम करीब 8 बजे नगर के ईदगाह रोड स्थित नई बस्ती में वसीम अहमद अंसारी के आवास पर मुस्लिम समाज के सैकड़ों लोगों को इकट्ठा कर पार्टी के विकास कार्यों एवं पार्टी की नीतियों के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया। जिसके बाद वसीम अहमद अंसारी  शहीद स सैकड़ों मुस्लिम समाज के लोगों को पार्टी के हेडक्वार्टर के नंबर 89 8080 80 80 पर मिस कॉल देकर भाजपा की सदस्यता दिलाई गई। जिसके बाद भाजपा वरिष्ठ नेता अनिल चौहान के सम्मुख सैकड़ों मुस्लिमों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर सभासद इसराइल कुरेशी, इलियास चौधरी, अल्पसंख्यक अध्यक्ष अबरार अहमद, शौकीन अहमद, मुस्तकीम अंसारी, सहित अंसारी समाज के बड़ी संख्या में लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। सभी मुस्लिम समाज के लोगों का भाजपा नेता अनिल चौहान द्वारा स्वागत किया गया।

No comments:

Post a Comment