Showing posts with label रिपोर्ट मुकर्रम मालिक. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट मुकर्रम मालिक. Show all posts

ग्राम छाप्पुर में लगा अधिकारियों का तांता स्वास्थ्य विभाग की टीम ने लगाया कैम्प




रिपोर्ट डॉ0 मो मुकर्रम मलिक

भगवानपुर क्षेत्र के ग्राम छाप्पुर में लगा अधिकारियों का तांता स्वास्थ्य विभाग ने लगाया कैम्प और मौक़े पर पहुँची मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज नैथानी और एडिशनल सी0एम0ओ0 रूड़की और मलेरिया अधिकारी हरिद्वार गुरनाम सिंग ने गांव में कैम्प लगाकर लोगो का इलाज किया और बीमार व्यक्तियों के घर जाकर उनका हाल जाना और उनको
डेंगू से बचने का उपाय बताये और मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने सभी डेंगू के मरीजों को उनके घर जाकर उनका हाल जाना जैसे के कल ग्राम छाप्पुर में पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत जी पहुचे थे और उनके साथ भगवानपुर विधयक ममता राकेश भी मौजूद थी। और ग्रामीणों का हाल जाना था तो उन्होंने गांव में दहशत का माहौल देखते हुए भगवानपुर विधायक ममता राकेश के जिला अधिकारी के कार्यालय के सामने एक दिन का उपवास रखने की सरकार को चेतावनी दी थी जिसके चलते  गांव में आज स्वास्थ्य विभाग का कैम्प लगाया गया और पूर्व मुख्यमंत्री ने जिला अधिकारी और मुख्य चिकित्सा
अधिकारी को फ़ोन करके गांव के हालात बताये थे और गांव में कैम्प लगाने को कहा था और मुख्य चिकित्सा अधिकारी को खुद गांव में आकर मरीजो को देखने को कहा गया था जिसके चलते आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ सरोज नैथानी ने गांव का दौरा करके मरीजो का जायजा लिया गया है जिसमे मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने बताया है कि ग्रामीणों के घरो के अंदर से बहुत डेंगू का लार्वा पाया गया है तो डॉ सरोज नैथानी ने ग्रामीणों को कहा जे सभी लोग अपने घरों की साफ सफाई रखे और अपने आस पास पानी न जमा होने दे और डॉ विक्रांत सिरोही का कहना है कि
गांव में समय समय पर केम्प लगाकर ग्रमीणों को दवाई और खून की जांच की जा रही है आज गांव में मौजूद स्वास्थ्य विभाग टीम डॉ सरोज नैथानी सीएमओ हरिद्वार डॉ अजय कुमार एडिशनल रुड़की डॉ गुरनाम सिंग मलेरिया अधिकारी हरिद्वार और डॉ विक्रांत सिरोही मुख्य चिकित्सा अधिकारी भगवानपुर डॉ हसीन भगवानपुर और उनकी पूरी टीम आदि