Showing posts with label रिपोर्ट गुलफ़ाम सैफी शामली. Show all posts
Showing posts with label रिपोर्ट गुलफ़ाम सैफी शामली. Show all posts

सैफ़ी संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष का तूफानी दौरा, कई जगह की मीटिंग



राष्ट्रीय अध्यक्ष शादी बियाह को निकाह में तब्दील करने पर दिखे गम्भीर

सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी ने उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी के नेतृत्व में शामली के कांधला, कैराना और हरियाणा के पानीपत का तूफानी दौरा किया। 


मेरठ: रविवार को सैफ़ी समाज का राष्ट्रीय स्तर का लोकप्रिय संगठन हिन्दू मुस्लिम एकता के प्रतीक सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन अहमद सैफ़ी अपने काफिले के साथ अचानक जनपद शामली पहुँचे। उनके साथ पूर्व राज्यमंत्री हाजी इसरार सैफ़ी, संगठन के महासचिव इमरान सैफ़ी, रुहान सैफ़ी, आरिफ सैफ़ी मेरठ अध्यक्ष (पश्चिम व्यापार मण्डल) आदि मौजूद थे।
सर्वप्रथम जनपद शामली के कस्बा कांधला स्थित संगठन के प्रदेश महामंत्री महमूद सैफ़ी के कैंप कार्यालय पहुँचकर पदाधिकारियों को सं‍बोधित करते हुए कहा कि सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के कुनबा बढ़ाओ अभियान के साथ साथ अब हमें शादी बियाह को निकाह में तब्दील करने यानी निकाह को आसान करने की मुहिम चलानी हैं।
हमारा समाज रीति रिवाजों के रास्ते से हटकर सही रास्ते पर आ जाये जिससे शादी बियाह में खर्च करने के बजाए अपने बच्चों की शिक्षा पर खर्च कर सकें।
वही पूर्व राज्यमंत्री हाजी इसरार सैफ़ी ने अपने विचार रखें और संगठन की सराहना करते हुए तन मन धन से साथ रहने का वादा किया।
उसमे बाद कैराना स्थित शामली जिला अध्यक्ष हाजी यासीन सैफ़ी के निवास पर पहुँचकर मीटिंग ली, वहाँ से पानीपत कुटानी रोड स्थित हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इनाम सैफ़ी के प्रदेश कैंप कार्यालय पहुँचे। राष्ट्रीय अध्यक्ष के पहुँचते ही हरियाणा प्रदेश महामंत्री गफ्फार सैफ़ी ने अपने राष्ट्रीय अध्यक्ष हसीन सैफ़ी के साथ साथ पूर्व राज्यमंत्री हाजी इसरार सैफ़ी, उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सैफ़ी हिंदुस्तानी, उत्तर प्रदेश महामंत्री महमूद सैफ़ी और आरिफ सैफ़ी का जोरदार स्वागत किया।
मीटिंग में राष्ट्रीय अध्यक्ष ने निकाह को आसान करने की मुहिम शुरू करने पर बल दिया।
वही हरियाणा प्रदेश अध्यक्ष इनाम सैफ़ी ने हर सम्भव मुहिम को कामयाब करने का आश्वासन दिया

डिप्टी कलेक्टर जलालुद्दीन सैफ़ी को सेवानिवृत्ति होने पर दी भावभीनी विदाई






सैफ़ी हिंदुस्तानी के ड्रीम प्रोजेक्ट तालीमी बेदारी को लेकर डिप्टी कलेक्टर मुहम्मद जलालुद्दीन सैफ़ी ने कहा कि समाज मे मुख्य रूप से तालीमी बेदारी को लेकर मिलकर कार्य करेंगे।

आजमगढ़  (गुलफाम सैफी )| आजमगढ़ में कार्यरत् डिप्टी कलेक्टर मुहम्मद जलालुद्दीन सैफ़ी के सेवानिवृत्त होने पर आजमगढ़ के जिला अधिकारी नागेन्द्र प्रसाद, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व गुरु प्रसाद, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेंद्र सिंह, अपर जिलाधिकारी भू राजस्व हरिशंकर के साथ साथ आजमगढ़ के जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों व अधिकारियों ने भव्य विदाई समारोह आयोजित कर उन्हें माल्यार्पण कर अंगवस्त्र व उपहार भेंट कर विदाई दी है। इस मौके पर कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित विदाई समारोह में डिप्टी कलेक्टर मुहम्मद जलालुद्दीन सैफ़ी ने कहा कि जीवन भर ईमानदारी व लगन से कार्य करने का प्रतिफल है कि वे बेदाग सेवानिवृत्त हुए हैं।
कोई कार्य करने के बाद किसी को अच्छा लगता है किसी को बुरा लगता है लेकिन मैने कम समय में बेहतर करने का प्रयास किया है। यह बात डिप्टी कलेक्टर जलालुद्दीन सैफ़ी ने अपने विदाई समारोह के दौरान मौजूद लोगों से कही।

उन्होंने कहा कि नियमों के दायरे में रहकर इच्छा शक्ति के साथ काम किया है। उन्होंने कहा कि अधिकारी जब आता है वह अजनबी होता है और अजनबी को नगर के लोगों का सहयोग मिलना तारीफे काबिल है।
उन्होंने सभी जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों का आभार व्यक्त करते हुए ईमानदारी व कर्तव्यनिष्ठा से कार्य करने को कहा है। जैसे ही रिटायरमेंट का पता सैफ़ी संघर्ष समिति पंजीकृत के उत्तर प्रदेश अध्यक्ष डा आबिद सैफ़ी उर्फ सैफ़ी हिंदुस्तानी को मालूम हुआ उन्होंने फोन पर डिप्टी कलेक्टर मुहम्मद जलालुद्दीन सैफ़ी को शुभकामनाएं दी और जल्द ही  शामली में होने वाले प्रोग्राम में आने का न्यौता दिया। डिप्टी कलेक्टर ने कहा कि आगे का समय समाज को समर्पित करने की इच्छा है। सैफ़ी हिंदुस्तानी के ड्रीम प्रोजेक्ट तालीमी बेदारी को लेकर डिप्टी कलेक्टर जलालुद्दीन सैफ़ी ने कहा कि अपने समाज मे मुख्य रूप से तालीमी बेदारी को लेकर मिलकर कार्य करेंगे।
इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर जलालुद्दीन सैफ़ी के दोनों बेटे मुहम्मद शमशाद सैफ़ी व मुहम्मद शरीफ सैफ़ी के सहित फैमिली मेंबर्स साथ रहे।