मौलाना सय्यद वसी असगर ने बयान किए कर्बला के दर्दनाक मसाएब, मगफिरत की दुआ के बाद लोगों में बांटा गया तबर्रुक
बिडौली (शामली)। जनपद शामली के गांव बिडौली सादात में गुरुवार देर शाम मरहूम जनाब सय्यद हुसैन अब्बास की बरसी के अवसर पर इसाले सवाब की मजलिस आयोजित की गई। यह कार्यक्रम इमाम बारगाह हुसैनी में इदारा नशरे पैगामे कर्बला की ओर से आयोजित किया गया। मजलिस में क्षेत्र के लोगों ने शामिल होकर मरहूम को खिराजे अकीदत पेश की। कार्यक्रम की अध्यक्षता फजल अली ने की।
मजलिस को संबोधित करते हुए बिजनौर से आए मौलाना सय्यद वसी असगर ने नेक अमल, इंसानियत और आले रसूल के बताए रास्ते पर चलने की अहमियत पर रोशनी डाली। उन्होंने कहा कि इंसान को अपनी जिंदगी में अच्छे कामों को अपनाना चाहिए और बुराइयों से दूर रहना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने कर्बला के मैदान में शहीद हुए लोगों के मसाएब बयान किए, जिन्हें सुनकर मजलिस में मौजूद लोग गमगीन हो गए।
कार्यक्रम के दौरान नफीस शाह, गुलाम अली, मंजर अब्बास और वसी हैदर ने मर्सियाखानी पेश की। मजलिस के समापन पर मरहूम सय्यद हुसैन अब्बास की मगफिरत के लिए विशेष दुआ कराई गई। इसके बाद फातिहा पढ़ी गई और उपस्थित लोगों के बीच तबर्रुक वितरित किया गया।
इस अवसर पर गुड्डू मियां, गुड्डू गाजीपुर, मोहम्मद अली, हामिद शाह, सय्यद गुलाम अली, यमन जैदी, सय्यद कमर अब्बास, अली जॉन, फूल मियां, मौलाना मंजर अब्बास, असगर अब्बास, अली रजा, सय्यद वसी हैदर, डॉक्टर बाकर, अली मियां, सय्यद आफताब मेहदी, बाकर जैदी, पत्रकार शाकिर अली और पत्रकार अली रजा सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट: शाकिर अली, बिडौली (जनपद शामली, उत्तर प्रदेश)
प्रस्तुति: समझो भारत – राष्ट्रीय समाचार पत्रिका एवं न्यूज़ पोर्टल
वेबसाइट: https://www.samjhobharat.com/


No comments:
Post a Comment