डॉक्टर जीशान जिला उपाध्यक्ष, रश्मि वर्मा नगर अध्यक्ष नगीना
( नगीना तहसील प्रभारी संदीप चौहान- समझो भारत)
भारतीय किसान यूनियन( सरपंच) के राष्ट्रीय महासचिव चंद्रपाल सिंह गहलोत ने नगीना के वरिष्ठ पत्रकार डॉ मनोज शर्मा को भारतीय किसान यूनियन (सरपंच) का जिला मीडिया प्रभारी नियुक्त किया है, तथा अफजलगढ़ निवासी डॉक्टर जीशान अनवर को भारतीय किसान
यूनियन(सरपंच )का जिला उपाध्यक्ष तथा, टांडामाई दास निवासी श्रीमती रश्मि वर्मा को भारतीय किसान यूनियन (सरपंच) का नगीना नगर अध्यक्ष मनोनीत किया है। राष्ट्रीय महासचिव ने उपरोक्त लोगों को मनोनयन पत्र देते हुए आशा व्यक्ति की है कि वे अनुशासन में रहते हुए संगठन हित में कार्य करेंगे । महासचिव चंद्रपाल सिंह गहलोत ने टांडामाई दास निवासी लव कुश कुमार को संगठन का कोतवाली ब्लॉक अध्यक्ष मनोनीत किया है ।
इस मौके पर मंगलवार को राष्ट्रीय महासचिव भारतीय किसान यूनियन( सरपंच )नगीना स्ट्रीट डॉक्टर मनोज कुमार शर्मा के कार्यालय पर पहुंचे ,जहां पर उनका फूल मालाओं से कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया, अपने मनोनयन पर डॉ मनोज शर्मा ने कहा कि जिस उम्मीद के साथ उन्हें संगठन में शामिल किया गया है वे संगठन को मजबूत करने का तन मन धन से हर संभव त: प्रयास करूंगा।
SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134






No comments:
Post a Comment