आगरा (उत्तर प्रदेश): शहर के मारुति सुजुकी एरेना, KTL Pvt. Ltd. शोरूम में नई मारुति सुजुकी ब्रेज़ा की लॉन्चिंग समारोह का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ आगरा के पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार तथा डीसीपी सैयद अली अब्बास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर मौजूद अतिथियों और कंपनी प्रतिनिधियों ने नई एसयूवी के लॉन्च को ऑटोमोबाइल क्षेत्र के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।
कार्यक्रम में KTL Pvt. Ltd. के वाइस प्रेसिडेंट कृष्ण कुमार झा, शोरूम मैनेजर वसीम खान, मारुति सुजुकी के एरिया मैनेजर मोहित जैन, टीएसएम अमन बख्शी सहित कंपनी के अधिकारी एवं समस्त कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों का स्वागत पुष्पगुच्छ देकर किया गया तथा नई ब्रेज़ा के आधुनिक फीचर्स, सुरक्षा तकनीक और ग्राहकों के लिए उपलब्ध सुविधाओं की जानकारी भी साझा की गई।इस अवसर पर पुलिस कमिश्नर दीपक कुमार ने आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि आधुनिक तकनीक और बेहतर सुरक्षा सुविधाओं से लैस वाहन उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी साबित होंगे। उन्होंने कंपनी को नई लॉन्चिंग के लिए शुभकामनाएं भी दीं।
समारोह के दौरान शोरूम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। उपस्थित अतिथियों ने नई ब्रेज़ा का अवलोकन किया और उसके डिज़ाइन, तकनीकी विशेषताओं तथा सुविधाओं की प्रशंसा की। कार्यक्रम का समापन अतिथियों के सम्मान और सामूहिक छायाचित्र के साथ हुआ।— साजिद अली, विशेष संवाददाता
समझो भारत | आगरा, उत्तर प्रदेश
📞 8010884848 | 9528680561
No comments:
Post a Comment