शामली के बिडौली सादात में ओवरलोड से ट्रांसफार्मर फुंकाः ग्रामीणों को बिजली-पानी का संकट, नया स्थापित करने की मांग।

बिड़ौली। शामली के झिंझाना क्षेत्र के गांव बिडौली सादात में शनिवार देर रात तालाब के किनारे रखा सौ केवीए का विद्युत ट्रांसफार्मर फुंक गया जिसको लगभग अठारह घंटे हो चुके है। यह ट्रासफार्मर अधिक लोड और भीषण गर्मी के कारण हुए इस फाल्ट से पूरे गांव की बिजली आपूर्ति बाधित हो गई है। जिससे ग्रामीणों को भीषण गर्मी में बिजली और पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है।ग्रामीणों को भीषण गर्मी में परेशानी सामना करना पड़ रहा है।बिजली न होने से गांव में पेयजल संकट गहरा गया है। भीषण गर्मी के कारण बुजुर्गों, बच्चों और बीमार लोगों को सबसे अधिक परेशानी हो रही है। इसके अतिरिक्त, पशुओं के लिए चारा काटने, मोबाइल फोन चार्ज करने और अन्य दैनिक कार्यों में भी बाधाएं आ रही हैं।ग्रामीणो में गुलशेर,भूरा,साबिर,अय्यूब, सहित अन्य लोगों ने ऊर्जा निगम के प्रति नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर पर लंबे समय से अधिक लोड था, जो गर्मी बढ़ने के साथ और गंभीर हो गया, जिसके कारण ट्रांसफार्मर फुंक गया।
ग्रामीणों ने बताया कि घटना की सूचना तत्काल विद्युत उपकेद्र केरटू को दे दी गई थी, लेकिन अभी तक समस्या का समाधान नहीं हो सका है। ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम और जिला प्रशासन से जल्द से जल्द नया ट्रांसफार्मर स्थापित कर बिजली आपूर्ति बहाल करने की मांग की है, ताकि लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिल सके। समझो भारत से शाकिर अली की ख़ास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment