शामली के मोहल्ला बरखंडी में उस वक्त उत्साह का माहौल देखने को मिला, जब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने एक भव्य स्वागत समारोह का आयोजन किया। यह कार्यक्रम वार्ड-2 के सभासद चौधरी अजीत सिंह निर्वाल की अध्यक्षता और वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कौशिक के संचालन में बीरो वाले मंदिर परिसर में संपन्न हुआ।
समारोह का मुख्य आकर्षण भाजपा के पूर्व विधायक चौधरी तेजेंद्र सिंह निर्वाल और नगर अध्यक्ष सतीश धीमान का स्वागत रहा, जिन्हें कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं से सम्मानित किया। उनके साथ घनश्याम पारचा सहित कई स्थानीय नेताओं का भी जोरदार अभिनंदन किया गया।
इस अवसर पर चौधरी सचिन निर्वाल के भाजपा नगर मंत्री नियुक्त होने पर विशेष खुशी देखने को मिली। समर्थकों ने उन्हें फूल-मालाओं से लादकर गर्मजोशी से स्वागत किया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। मंच पर मौजूद अतिथियों को भी सचिन निर्वाल ने पुष्प गुच्छ भेंट कर सम्मानित किया।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व विधायक चौधरी तेजेंद्र सिंह निर्वाल ने केंद्र और प्रदेश सरकार द्वारा किए गए विकास कार्यों पर प्रकाश डाला और कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आह्वान किया। वहीं नगर अध्यक्ष सतीश धीमान ने कहा कि सचिन निर्वाल को जो जिम्मेदारी मिली है, वह नगर की समस्याओं के समाधान में अहम भूमिका निभाएंगे।
समारोह में बड़ी संख्या में स्थानीय लोग और भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे, जिनमें चौधरी सतकुमार सिंह निर्वाल, विशाल निर्वाल (काला), मनोज कौशिक, चंद्रशेखर भारद्वाज, शीशपाल वर्मा, कुलदीप चौहान, पंकज नामदेव, राजवीर सिंह समेत अनेक गणमान्य व्यक्ति शामिल रहे।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने नवनियुक्त नगर मंत्री का स्वागत करते हुए संगठन के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई और नगर अध्यक्ष का आभार व्यक्त किया।
(रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह निर्वाल, शामली | समझो भारत न्यूज़)
No comments:
Post a Comment