घटना की सूचना पुलिस को दी। घर वालों ने पुलिस को बताया कि गांव के एक युवक से पुरानी रंजिश चल रही थी। इसे लेकर 3 दिन पहले और आज झगड़ा हुआ था। घटना शनिवार देर शाम इंचौली थाना क्षेत्र के धनपुर गांव की है धनपुर गांव के रहने वाले गरीबदास के बेटे नैन सिंह सीमा सुरक्षा बल (BSF) में कांस्टेबल के पद पर तैनात थे। इस समय पश्चिम बंगाल में पोस्टिंग थी। 6 मार्च को छुट्टी पर घर आए थे और 2 अप्रैल को वापस ड्यूटी पर जाना था।
नैन सिंह की पत्नी कोमल अपने दो बच्चों रिमी आयुष के साथ टीपी नगर थाना क्षेत्र के फाजलपुर स्थित मायके गई थी। नैन सिंह की मां विमला अपनी बेटी अंजू के घर मेरठ में थी। पिता खेत पर गए हुए थे। छोटा भाई प्रदीप मोदीनगर अपने काम पर था। घर में शनिवार को प्रदीप की पत्नी पिंकी और जवान नैन सिंह मौजूद थे।
नैन सिंह सो रहे थे, इसी दौरान एक अज्ञात युवक घर में घुसा और उन्हें गोली मार दी। गोली लगने से उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पड़ोसियों की सूचना पर एसएसपी अविनाश पाण्डे, इंचौली थाना पुलिस और सीओ सदर देहात सुधीर सिंह मौके पर पहुंचे। फिलहाल मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। समझो भारत न्यूज मेरठ, उत्तर प्रदेश से पत्रकार मनीष सिंह की ख़ास रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment