बिजनौर में बसपा का शक्ति प्रदर्शन *नए को ऑर्डिनेटरों के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब* 2027 का बिगुल फूंका*
बिजनौर। बहुजन समाज पार्टी (बीएसपी) कार्यालय पर रविवार को ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने जिले की सियासत में नई हलचल पैदा कर दी।
मुरादाबाद मंडल का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर बीपी सिंह उर्फ बीपी भाई के स्वागत में हजारों की संख्या में कार्यकर्ता उमड़ पड़े। पूरे परिसर में फूल-मालाओं, जयकारों और उत्साह की गूंज से माहौल पूरी तरह राजनीतिक रंग में रंग गया।
इस दौरान डॉ. रोनी भाई को भी मुरादाबाद मंडल का कोऑर्डिनेटर बनाए जाने पर भव्य स्वागत किया गया। कार्यकर्ताओं ने दोनों नेताओं को फूल-मालाओं से लाद दिया और “बसपा जिंदाबाद” तथा “बहन जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाना है” जैसे नारों से कार्यक्रम स्थल गूंज उठा। आयोजन में युवाओं, महिलाओं और वरिष्ठ कार्यकर्ताओं की भारी भागीदारी देखने को मिली, जिसने इसे एक बड़े शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।
अपने संबोधन में बीपी सिंह ने कहा कि पार्टी सुप्रीमो मायावती द्वारा उन्हें और डॉ. रोनी भाई को सौंपी गई जिम्मेदारी उनके लिए गर्व की बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि वे पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ संगठन को मजबूत करने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि बूथ स्तर तक पार्टी को सक्रिय कर हर कार्यकर्ता को सम्मान और जिम्मेदारी दी जाएगी, जिससे पार्टी का जनाधार और मजबूत हो।
डॉ. रोनी भाई ने भी अपने विचार रखते हुए कहा कि यह सिर्फ पद नहीं, बल्कि एक बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती ही चुनावी सफलता की कुंजी है और इसके लिए हर कार्यकर्ता को एकजुट होकर काम करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे गांव-गांव, शहर-शहर जाकर पार्टी की नीतियों और विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं।
कार्यक्रम में मौजूद कार्यकर्ताओं ने एक सुर में 2027 के विधानसभा चुनाव का लक्ष्य तय करते हुए कहा कि बहुजन समाज पार्टी को सत्ता में लाना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। उन्होंने संकल्प लिया कि बहन कुमारी मायावती को पांचवीं बार मुख्यमंत्री बनाकर प्रदेश में फिर से बहुजन सरकार स्थापित की जाएगी। साथ ही बिजनौर जिले की सभी आठों विधानसभा सीटों पर जीत हासिल कर पार्टी को मजबूती के साथ लखनऊ भेजने का प्रण लिया गया।
पूरे कार्यक्रम के दौरान एकजुटता, जोश और संगठनात्मक ताकत का अद्भुत संगम देखने को मिला। यह आयोजन न केवल नए कोऑर्डिनेटरों के स्वागत तक सीमित रहा, बल्कि आने वाले चुनावों के लिए पार्टी की रणनीति और मजबूती का स्पष्ट संदेश भी देता नजर आया।
@ SAMJHO BHARAT
Nitin Chauhan -7017912134



No comments:
Post a Comment