मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के अंतर्गत विवाह संपन्न कराए गए मोहित बेनीवाल एमएलसी ने वैवाहिक जोड़े को आशीर्वाद दिया

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनान्तर्गत जनपद शामली में वंदना गार्डन, थानाभवन में विकासखंड थानाभवन के 62, नगर पंचायत थानाभवन के 05, जलालाबाद के 03, अर्थात कुल 70 जोडो का विवाह/निकाह पूर्ण विधि-विधान के साथ सकुशल सम्पन्न कराया गया

इस अवसर पर मुख्य अथितिगण  मोहित बेनीवाल जी, मा0 सदस्य, विधान परिषद, उ0प्र0 एवं  अशरफ अली खान, मा0 विधायक , थानाभवन के साथ- साथ ब्लॉक प्रमुख पति थानाभवन दीपक कोरी , प्रेमचंद, परियोजना निदेशक, जिला ग्राम्य विकास अभिकरण/खण्ड विकास अधिकारी थानाभवन, श्रीमती रीतू रस्तोगी,जिला समाज कल्याण अधिकारी,  अशोक, पूर्व प्रधान आदि द्वारा प्रतिभाग किया गया। 

सर्वप्रथम जिला प्रशासन द्वारा मा0 जनप्रतिनिधियों का सम्मान करते हुए स्मृति चिन्ह, बुके, शॉल आदि भेंट किये गये। मोहित बेनीवाल द्वारा उपस्थित नव दम्पत्तियों को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय दाम्पत्य जीवन की कामना की गयी।उन्होने बताया कि चालू वर्ष में इस योजना में वर्तमान में सरकार द्वारा धनराशि की वृद्धि करते हुए ₹ 01.00 लाख प्रति जोडे हेतु निर्धारित किये गये है, 

जिनमें से रू0 60,000/- की धनराशि कन्या के बैंक खाते में समाज कल्याण विभाग द्वारा भेजी जायेगी, रू0 25,000/- की धनराशि में शासन द्वारा निर्धारित वैवाहिक उपहार सामग्री, चांदी की पायल, बिछिया, वस्त्र आदि वर-वधू को दिये जायेंगे एवं रू0 15000/- की सीमा के अन्दर मैरिज हॉल, टेण्ट, भोजन, सस्कार, शादी/निकाह आदि की समूचित हेतु व्यय किये जाने का प्राविधान है। 

मोहित बेनीवाल  ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को विवाह के आयोजन से राहत देना तथा सामाजिक समानता एवं भाईचारे को बढावा देना है। मा0 सदस्य, विधान परिषद उ0प्र0 एवं मा0 विधायक द्वारा नवदम्पत्ति जोडो को विवाह प्रमाण पत्र वितरित किये गये। उनके द्वारा बताया गया कि वर्तमान सरकार द्वारा कोई भेद-भाव न करते हुए सभी वर्गाे अथवा धर्म के पात्र व्यक्तियों को ही लाभार्थीपरक योजना में लाभ दिलाये जाने का कार्य किया जा रहा है।

 इस अवसर पर परियोजना निदेशक द्वारा कहा गया कि सरकार की मंशानुसार प्रशासन द्वारा समाज के सबसे निर्धन एवं जरूरतमंद पात्र व्यक्ति को ही सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाया जा रहा है। इस वर्ष से प्रश्नगत योजना में बायोमैट्रिक/फेसियल उपस्थिति के उपरान्त ही जोडो का विवाह/निकाह सम्पन्न कराया जा रहा है। तदोपरान्त उनके द्वारा वर-वधू को लड्डू एवं ड्राईफ्रूट्स की टोकरियां वितरित की गयी। जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा बताया गया कि इस योजना का लाभ लेने के लिए रू0 3.00 लाख की वार्षिक सीमा तक के पात्र व्यक्तियों द्वारा ऑनलाईन आवेदन कर सकते है।

 जिला समाज कल्याण अधिकारी शामली द्वारा कार्यक्रम का सफल संचालन कराते हुए कहा गया कि बिटियां की शादी करना सौभाग्य का कार्य है। आज के समारोह में 52 हिन्दू एवं 18 मुस्लिम जोडों का विवाह सम्पन्न कराया गया। अन्त में वर-वधू को देय निर्धारित सामग्री का वितरण करते हुए जिला समाज कल्याण अधिकारी द्वारा सभी का धन्यवाद देते हुए कार्यक्रम का समापन किया गया।

No comments:

Post a Comment