जिलाधिकारी अरविंद चौहान व एसपी नागेंद्र प्रताप सिंह व समय पाल अत्री कोतवाली प्रभारी ने कैराना के बाजारों में किया पैदल भ्रमण, परखी सुरक्षा-व्यवस्था

शुक्रवार को रमजान माह के चौथे जुमे की नमाज को लेकर पुलिस-प्रशासन के द्वारा अतिरिक्त सतर्कता बरती गई। इसी के मद्देनजर डीएम शामली अरविंद कुमार चौहान व एसपी नरेन्द्र प्रताप सिंह कैराना पहुंचे। जहां पर उन्होंने शांति, सुरक्षा एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से कस्बे के बाजारों का भ्रमण करके सुरक्षा-व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

 डीएम-एसपी कस्बे की प्रमुख मस्जिदों पर भी पहुंचे तथा नमाजियों की सुविधा एवं सुरक्षा के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने भीड़-भाड़ वाले स्थानों, बाजारों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में पैदल गश्त कर सुरक्षा-व्यवस्था का निरीक्षण किया। साथ ही, ड्यूटी पर तैनात सुरक्षाकर्मियों को सतर्कता के साथ अपने दायित्व का निर्वहन करने के निर्देश दिए। एसपी ने कस्बे की यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने को कहा। 

पैदल भ्रमण के दौरान संभ्रांत व्यक्तियों एवं नागरिकों से संवाद स्थापित करके आपसी भाईचारा, सौहार्द एवं शांति बनाए रखने की अपील की गई। जिलाधिकारी ने बताया कि रमजान माह के चौथे जुमे के अवसर पर सुरक्षा-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है। संवेदनशील स्थानों पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है, जिससे ईद-उल-फितर का पर्व सकुशल एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जा सके। 

इस अवसर पर एसडीएम कैराना निधि भारद्वाज, सीओ हेमंत कुमार, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक समयपाल अत्री, अपराध निरीक्षक योगेंद्र सिंह, एसएसआई अरुण कुमार, इमामगेट पुलिस चौकी प्रभारी एसआई गौरव चौहान आदि मौजूद रहे।

No comments:

Post a Comment