अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा व पश्चिमी उत्तर प्रदेश के प्रभारी अरविंद कौशिक ने कार्यक्रम की की भूरि भूरि प्रशंसा
शामली ,अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा पंजीकृत एक बैठक मोहल्ला बरखंडी स्थित शिव मंदिर में उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा की अध्यक्षता में व पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी पंडित अरविंद कौशिक के संचालन में आयोजित की गई बैठक को संबोधित करते हुए पंडित पंकज शर्मा ने कहा अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा (पंजीकृत) के तत्वाधान में आयोजित कार्यक्रम "राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग" विमोचन एवं शपथ ग्रहण समारोह का कार्यक्रम सेक्टर 4 नोएडा(उत्तर प्रदेश) में हुआ। कार्यक्रम के सभापति पंडित जितेंद्र कौशिक जिला संरक्षक रहे ।
कार्यक्रम में पंडित नंदकिशोर शर्मा राष्ट्रीय मुख्य संरक्षक एवं पंडित डॉक्टर के.सी.गौड़ राष्ट्रीय प्रभारी का सान्निध्य रहा। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पंडित हेमंत कौशिक रहे। कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित मुकेश भारद्वाज राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, पंडित ए.के. शर्मा राष्ट्रीय महामंत्री, पंडित बी.डी. पाराशर राष्ट्रीय वित्त सचिव, पंडित उमेश शर्मा राष्ट्रीय संगठन मंत्री, पंडित पंडित नानक चंद शर्मा व पंडित प्रमोद हितेषी विशेष आमंत्रित सदस्य रहे ।विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित कमलकांत शर्मा प्रदेश महामंत्री दिल्ली, पंडित असित व्यास जी मंडल अध्यक्ष मेरठ, पंडित शशिकांत शर्मा जिला अध्यक्ष गाजियाबाद, पंडित अमरनाथ शर्मा जिला अध्यक्ष हापुड़ एवं पंडित दमन शर्मा मंडल अध्यक्ष 'युवा प्रकोष्ठ' मेरठ उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु परशुराम की विधिवत पूजा अर्चना व वैदिक मंत्रोच्चार करने के बाद हुआ । कार्यक्रम के सभापति पंडित जितेंद्र कौशिक की सहमती लेते हुए "राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग" का विमोचन आए हुए समस्त विप्र बंधुओं एवं विदुषियों ने संयुक्त रूप से किया। उपस्थित सभी विप्र बंधुऔ एवं विदुषियों ने अपने-अपने विचार रखते हुए यह संकल्प लिया कि हम सभी मिलकर ब्राह्मण समाज को सर्वोपरि बनाएंगे। पंडित हेमंत कौशिक राष्ट्रीय अध्यक्ष ने जिला गौतम बुद्ध नगर कार्य समिति के व महानगर नोएडा के पदाधिकारीयों को मानोनयन पत्र देते हुए पद एवं गोपनीयता की संस्था एवं समाज के प्रति शपथ दिलवाई ।
कार्यक्रम के मुख्य संयोजक पंडित के .एस.शर्मा जिला अध्यक्ष एवं पंडित आर.एन. शुक्ला जिला महामंत्री गौतम बुद्ध नगर ने कार्यक्रम का संचालन कुशलता पूर्वक किया।कार्यक्रम का समापन सभापति पंडित जितेंद्र कौशिक ने अपने आशीर्वचन देते हुए उपस्थित सभी जनों को भोजन प्रसाद के लिए निवेदित किया।
कार्यक्रम में पंडित गिरजा शंकर पांडे जिला संरक्षक, पंडित राम अवतार शर्मा जिला कार्यकारी अध्यक्ष, पंडित अशोक कुमार मिश्रा जिला उपाध्यक्ष, पंडित सुरेश कुमार प्रभाकर, जिला उपाध्यक्ष, पंडित रविंद्र शर्मा जिला संयोजक 'विधि प्रकोष्ठ', विदुषी विभा मिश्रा जिला संयोजक 'महिला प्रकोष्ठ', पंडित आशुतोष पांडे जिला वित्त सचिव, पंडित जतिश शर्मा जिला मीडिया प्रभारी, पंडित अशोक कुमार शर्मा जिला संगठन सचिव, पंडित वरुणेंद्र नाथ त्रिपाठी जिला सचिव, पंडित संजय शर्मा जी महानगर अध्यक्ष नोएडा,पंडित सुदेश शर्मा ,पंडित हेमंत शर्मा खुर्जा से, पंडित प्रणय सारस्वत , विदुषी दिया शर्मा एवं सैकड़ो विप्र बंधु एवं विदुषी उपस्थित थे
No comments:
Post a Comment