बिड़ौली/झिंझाना। रमजान का पाक महीना रहमतों और बरकतों से भरपूर होता है। इस मुबारक महीने में अल्लाह तआला अपने बंदों पर खास रहमतें नाजिल फरमाता है। इस महीने में जहन्नम के दरवाजे बंद कर दिए जाते हैं और जन्नत के दरवाजे खोल दिए जाते हैं, जिससे बंदों को ज्यादा से ज्यादा इबादत करने और नेकियां कमाने का मौका मिलता है Aimim पार्टी के पश्चिम प्रदेश संयुक्त सचिव हाफिज मोहम्मद इनाम ने कहा कि रमजान का महीना इंसान को सब्र, भाईचारे और इंसानियत का पैगाम देता है। इस महीने में हर मुसलमान को चाहिए कि वह ज्यादा से ज्यादा इबादत करे और गरीबों,और, मिस्कीनों व बेसहारा लोगों की मदद करे।उन्होंने कहा कि रोजेदार की दुआ अल्लाह के यहां बहुत जल्द कबूल होती है, इसलिए तमाम रोजेदारों को अपने मुल्क और कौम की तरक्की, अमन और भाईचारे के लिए दुआ करनी चाहिए।
उन्होंने ने कहा कि अल्लाह तआला ने अपने आखिरी रसूल हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम पर कुरान ए शरीफ नाजिल फरमाई, जो पूरी इंसानियत के लिए हिदायत की किताब है। हर मुसलमान का फर्ज है कि वह कुरान और हजरत मोहम्मद मुस्तफा सल्लल्लाहो अलैही वसल्लम की बताई हुई राह पर चले और अपनी जिंदगी को बेहतर बनाए।
No comments:
Post a Comment