ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर ईदगाह स्थल एवं उसके आसपास व्यापक साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा / व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित किया जाये।

 


बिजनौर 18 मार्च 2026:- जुमातुल-विदा/ रमजान का अंतिम शुक्रवार एवं चन्द्रदर्शन के अनुसार दिनांक 20/21.03.2026 को ईद-उल-फितर पर्व के दृष्टिगत


आज अपर जिलाधिकारी (प्रशासन), बिजनौर, पुलिस अधीक्षक, नगर बिजनौर द्वारा उप जिलाधिकारी, बिजनौर, पुलिस क्षेत्राधिकारी बिजनौर, प्रभारी निरीक्षक, थाना कोतवाली शहर, बिजनौर, अधिशासी अधिकारी, नगर पालिका परिषद, बिजनौर एवं ईदगाह प्रबन्ध समिति के साथ ईदगाह स्थल निकट चक्कर रोड़, बिजनौर का

स्थलीय निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सभी सम्बन्धितों को निर्देशित किया गया कि ईद-उल-फितर पर्व के अवसर पर ईदगाह स्थल एवं उसके आसपास व्यापक साफ-सफाई, शुद्ध पेयजल की उपलब्धता एवं अन्य आवश्यक सुरक्षा / व्यवस्था किया जाना सुनिश्चित किया जाये।


No comments:

Post a Comment