अखिल भारत वर्षीय ब्राह्मण सभा की आयोजित बैठक में सभी सनातनियों से नव वर्ष मार्च में मनाने की अपील की गई

अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा द्वारा नववर्ष नवरात्रि महापर्व पर सनातन धर्म का आधार ब्राह्मण समाज को संगठित करने के लिए हिमाचल प्रदेश के अन्तर्गत जिला शिमला तहसील ठियोग लक्ष्मीनारायण मंदिर में पधाधिकारी द्वारा बैठक की गई ।
 जिसमें अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री चेतराम शर्मा,
राष्ट्रिय कार्यकारिणी सदस्य श्री शिव राम शर्मा ,
प्रदेशाध्यक्ष श्री दयानन्द शर्मा तथा मुख्य सरंक्षक श्री दीपराम शर्मा
संरक्षक श्री कपिल शर्मा सभी पदाधिकारियों सहित प्रदेश के समस्त ब्राह्मण संगठनों तथा ब्राह्मण समाज,देव समाज को संगठित करने हेतु विचार विमर्श किया गया ।
इस दौरान सनातन धर्म सभा एवं लक्ष्मी नारायण मन्दिर के अध्यक्ष श्री पवन जोशी भी हैं मौजूद रहे ।
अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा बैठक में  नववर्ष नवरात्रि पर अनेक संकल्प और उद्देश्य पर संवाद किया गया जिसमें ब्राह्मण सनातन धर्म का आधार होने के नाते सनातन धर्म के प्रचार प्रसार के साथ साथ वसुधैव कुटुंबकम् का विचार रखता हुआ अपने संस्कार और संस्कृति के प्रति जागरूक और समर्पित होकर आगे बढ़ कर सामाजिक उत्थान हेतु कार्य करने की आवश्यकता है ।
अब समय आ गया है कि इसके लिए सभी प्रदेश के ब्राह्मण समाज देव समाज को एक होने की आवश्यकता है क्यों कि वर्तमान समय परिस्थिति को देखते हुए आज समाज में अलगाव और विरोध की भावना में मानव ही मानवता का शत्रु बनता जा रहा है और अनेक प्रकार की सामाजिक समस्याओं को केवल अपने तक सीमित करने से अकेला होता जा रहा है
इसलिए पहले ब्राह्मण को एक संगठन में आकर प्रदेश भर के सभी ब्राह्मण समाज और देव समाज के लोगों को संगठित करना पड़ेगा।
ब्राह्मण जब संगठित होगा तो समाज के सभी वर्ण भी स्वत ही साथ रहेगें ।
वरना आसुरी शक्ति समाज का विनाश कर सकती है । 
संगठित होना भी यज्ञ है । इसलिए आज अखिल भारतवर्षीय ब्राह्मण सभा बैठक में नयी कार्यकारिणी का गठन किया गया ।
प्रदेशाध्यक्ष दयानन्द शर्मा जी ने अपना पद से त्यागपत्र देकर प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए 
डा महेश व्यास जी को मनोनीत किया जिसमें सभी ब्राह्मण पदाधिकारियों ने सर्व सम्मति से समर्थन दिया ।प्रदेश उपाध्यक्ष तुलसीराम शर्मा ,सचिव - अशोक शर्मा 
कोषाध्यक्ष - सुरेश शर्मा 
मीडिया सयोंजक - दीपराम शर्मा पूर्व महासचिव
मीडिया प्रभारी - हिमांशु शर्मा ,कार्यालय संयोजक- महेन्द्र शर्मा के रूप में सदस्य मनोनीत किए गए । मुख्य संरक्षक  श्री दीपराम शर्मा एवं संरक्षक  कपिल शर्मा  ही रहेगें सभी पूर्व ब्राह्मण पदाधिकारियों द्वारा सदैव सहयोग देने का संकल्प लिया गया ।
इस ब्राह्मण महासभा का विस्तार और मनोनीत सदस्यों को श्री परशुराम जयंती अवसर पर शपथ पत्र और ब्राह्मण समाज को एकता संकल्प पत्र देकर संगठित किया जाएगा । समझो भारत से सुरेंद्र सिंह निर्वाल की ख़ास रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment