बिडौली/झिंझाना। बिडौली सादात में आयोजित मौला अली की शहादत पर मजलिस में मौलाना ऑन मोहम्मद मुजफ्फरनगरी ने लोगों को खिताब किया। मजलिस का संचालन सैय्यद वसी हैदर, सैय्यद फजल अली उर्फ अच्छू मियां ने संयुक्त रूप से किया। मजलिस में मुल्क की अमन शांति के लिए दुआ कराई गई।
सोमवार की रात्रि पूर्व प्रधान फजल अली उर्फ अच्छू की आवास पर आयोजित मजलिस में मौलाना ऑन मोहम्मद मुजफ्फरनगरी ने हजरत अली की शहादत के बारे में बयान करते हुए कहा कि मस्जिद-ए-कूफा में अब्दुर्रहमान इब्ने मुल्ज़िम ने जहर में बुझी तलवार से पीछे से वार कर हजरत अली को जख्मी कर दिया था। नमाज के दौरान हुए इस हमले के बाद उनके बेटे, हजरत इमाम हसन और हजरत इमाम हुसैन उन्हें घर ले गए, जहां तबीब असीर इब्ने अमर ने उनकी शहादत की खबर दी। इस वाकये को सुनकर मजलिस में मौजूद अकीदतमंद फूट-फूट कर रोने लगे।
मौलाना ने हजरत अली की जिंदगी के बारे में विस्तार से बयान किया। रात्रि में जागकर तथा मातम दारी की गई। मजलिस में नफीस शाह, सैय्यद गुलाम अली, सैय्यद वसी हैदर, ने नोहा खानी की, वहीं सैय्यद अली रजा, सैय्यद गुलाम अली ने अपना मंजूम कलाम पेश किया।
No comments:
Post a Comment