गोगवान जलालपुर में रक्तदान शिविर: युवाओं के उत्साह से 46 यूनिट रक्त संग्रहित

रिपोर्ट: शौकिन सिद्दीकी (ब्यूरो चीफ) | कैमरा: रामकुमार चौहान | समझो भारत

जनपद शामली के थाना भवन ब्लॉक क्षेत्र के गांव गोगवान जलालपुर स्थित भारती पब्लिक स्कूल में रविवार को समाजसेवा की मिसाल पेश करते हुए एक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में युवाओं और ग्रामीणों ने उत्साह के साथ भाग लिया और कुल 46 यूनिट रक्त एकत्र किया गया।

यह रक्तदान शिविर सर्वोदय कल्याण समिति, शामली के तत्वावधान में आयोजित किया गया था, जो संस्था द्वारा आयोजित पांचवां रक्तदान शिविर बताया गया। शिविर में रक्तदान करने वाले सभी रक्तदाताओं को डोनर कार्ड प्रदान किए गए और उनके रक्त की जांच भी नि:शुल्क कराई गई।

कार्यक्रम का उद्घाटन पूर्व ब्लॉक प्रमुख थाना भवन ठाकुर शेर सिंह राणा ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि रक्तदान मानवता की सेवा का एक बड़ा माध्यम है। उन्होंने लोगों से अपील की कि रक्तदान के प्रति किसी भी प्रकार की झिझक या उदासीनता को दूर कर अधिक से अधिक लोग आगे आएं, क्योंकि एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद की जिंदगी बचा सकता है।

शिविर के आयोजकों ने बताया कि समाज में रक्त की आवश्यकता को देखते हुए इस तरह के आयोजन समय-समय पर किए जाते हैं, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध कराया जा सके।

इस अवसर पर नरपत राणा, ठाकुर शक्ति सिंह हरड़ फतेहपुर, सुनील कुमार, नितिन शर्मा, बल सिंह, सूरजपाल, नाथीराम, अमर राणा, मिलन राणा, मोनू राणा, डेलीगेट बबलू, हरिओम, जॉनी सहित अनेक सामाजिक कार्यकर्ता और ग्रामीण मौजूद रहे।

कार्यक्रम के अंत में आयोजकों ने सभी रक्तदाताओं का आभार व्यक्त किया और भविष्य में भी ऐसे सामाजिक कार्यक्रमों को जारी रखने का संकल्प लिया।

— समझो भारत | शामली, उत्तर प्रदेश

No comments:

Post a Comment