बड़ौत (जनपद बागपत, उ.प्र.) से एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां पूर्व विधायक प्रत्याशी, विधानसभा क्षेत्र 51 बड़ौत एवं सलाम ख़ाक़ी न्यूज के ब्यूरो चीफ अलीहसन मुल्तानी के घर पर दबंगों द्वारा कथित रूप से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया गया।
क्या है पूरा मामला?
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 21 फरवरी 2026 की शाम लगभग 7 बजे अलीहसन मुल्तानी अपने घर की चौखट पर अपने 3 वर्षीय पोत्री और 5 वर्षीय पोत्र के साथ बैठे हुए थे। इसी दौरान पड़ोस में रहने वाले कुछ लोग भारी भीड़ के साथ अचानक उनके घर पहुंचे।
आरोप है कि उक्त लोगों ने गाली-गलौज, धक्का-मुक्की करते हुए जान से मारने की धमकी दी और लाठी-डंडों के साथ हमला करने का प्रयास किया। घटना का वीडियो फुटेज भी होने की बात कही जा रही है।
परिवार ने बंद किए घर के किवाड़, डायल 112 पर मांगी मदद
हमले की स्थिति को देखते हुए अलीहसन मुल्तानी और उनके परिवार ने घर के अंदर जाकर किवाड़ बंद किए और किसी तरह अपनी जान बचाई। इसके बाद मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 एवं ईआरएसएस डायल 112 पर फोन कर तत्काल पुलिस सहायता मांगी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है कि पुलिस को देखकर कुछ आरोपी मौके से हट गए। डायल 112 टीम ने मौके का निरीक्षण कर पीड़ित को थाने में तहरीर देने की सलाह दी।देर रात थाने में दी तहरीर
अलीहसन मुल्तानी ने उसी रात लगभग साढ़े 12 बजे बड़ौत थाने पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी। उन्होंने जान-माल की सुरक्षा की मांग करते हुए मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्यवाही की गुहार लगाई है।
थाना पुलिस ने 22 फरवरी 2026 को आवश्यक कानूनी कार्यवाही करने का आश्वासन दिया है।
उठते सवाल
- क्या एक पत्रकार और पूर्व प्रत्याशी का परिवार भी सुरक्षित नहीं?
- बच्चों के सामने इस तरह की घटना क्या कानून-व्यवस्था पर सवाल नहीं खड़े करती?
- वीडियो फुटेज के आधार पर कब तक होगी सख्त कार्रवाई?
अब देखना यह है कि पुलिस प्रशासन इस मामले में कितनी तत्परता और निष्पक्षता से कार्रवाई करता है।
(रिपोर्ट: नीरज कुमार, बड़ौत/बागपत, उत्तर प्रदेश)
#SamjhoBharat
No comments:
Post a Comment