दिल्ली: के तत्वावधान में आयोजित भव्य कार्यक्रम में “राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग” का विमोचन बड़े उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। यह आयोजन , बी-2, मुकंदपुर पार्ट-1, वीर बाजार रोड, दिल्ली-110042 में आयोजित किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभु परशुराम की विधिवत पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सभापति के रूप में राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष पंडित निरंजन लाल कौशिक ने कार्यक्रम की अध्यक्षता की। राष्ट्रीय संरक्षक पंडित विनोद वत्स का सान्निध्य कार्यक्रम की विशेष गरिमा रहा, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में पंडित हेमंत कौशिक उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति
कार्यक्रम में अति विशिष्ट अतिथि के रूप में पंडित उमेश कुमार शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक, आर्थिक प्रकोष्ठ), पंडित एम.के. शर्मा (राष्ट्रीय विशेष सम्मानित सदस्य) एवं पंडित विमल शर्मा (राष्ट्रीय संयोजक, युवा प्रकोष्ठ) उपस्थित रहे।विशिष्ट अतिथियों में पंडित राम अवतार शर्मा (राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य), पंडित कमलकांत शर्मा (प्रदेश महामंत्री, दिल्ली), विदुषी मधु गौड़ (प्रदेश अध्यक्ष, महिला प्रकोष्ठ, दिल्ली), पंडित बृजेश भारद्वाज (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, दिल्ली) तथा पंडित योगेश वशिष्ठ (सेवानिवृत्त दिल्ली पुलिस) की उपस्थिति उल्लेखनीय रही।
सभा में पंडित मनोज शर्मा (ठेकेदार), पंडित अनुज शर्मा, पंडित हरकेश शर्मा, पंडित विनीत शर्मा, पंडित सचिन शर्मा सहित सैकड़ों विप्र बंधु एवं विदुषियां मौजूद रहे।
सामूहिक संकल्प और सामाजिक एकता का संदेश
सभापति पंडित निरंजन लाल कौशिक की सहमति से “राष्ट्रीय वैदिक सनातन पंचांग” का संयुक्त रूप से विमोचन सभी उपस्थित विप्र बंधुओं एवं विदुषियों द्वारा किया गया। अपने विचार व्यक्त करते हुए वक्ताओं ने ब्राह्मण समाज की एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक उत्थान के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के समापन अवसर पर सभापति ने अपने आशीर्वचन प्रदान किए तथा सभी उपस्थित जनों को भोजन प्रसाद के लिए आमंत्रित किया।शुभकामनाओं का सिलसिला
पत्रिका के सफल विमोचन पर उत्तर प्रदेश अध्यक्ष पंडित पंकज शर्मा एवं पश्चिमी उत्तर प्रदेश प्रभारी अरविंद कौशिक ने सभी पदाधिकारियों तथा समाज के गणमान्य व्यक्तियों को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
“समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका
शामली, उत्तर प्रदेश से विशेष रिपोर्ट: सुरेन्द्र सिंह निर्वाल
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
#samjhobharat
No comments:
Post a Comment