बीती शाम 10 जनवरी 2026,
नगर के लिए बेहद दर्दनाक साबित हुई। अपने परिवार के लिए सिर ढकने की छत तैयार कराने का सपना संजोए एक गरीब व जरूरतमंद परिवार पर उस वक्त कहर टूट पड़ा, जब निर्माणाधीन लेंटर अचानक भरभराकर गिर गया। इस हादसे में 22 वर्षीय युवक इमरान की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन भैंसें भी मलबे में दबकर दम तोड़ बैठीं।
यह हादसा बड़ौत नगर के मुहल्ला पठान कोट में उस समय हुआ, जब एक मकान में लेंटर बनाने का काम अंतिम चरण में चल रहा था। बताया गया कि लेंटर की सेटरिंग (ढूला) अचानक कमजोर होकर ढह गई और नीचे मौजूद लोग व पशु उसकी चपेट में आ गए। इमरान पुत्र वसीम, उम्र 22 वर्ष, की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो गई। वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया, जिसका उपचार जारी है।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्रीय पुलिस प्रशासन हरकत में आया। नगरवासियों के सहयोग से त्वरित राहत एवं बचाव कार्य चलाया गया। मलबा हटाकर घायलों को बाहर निकाला गया और स्थिति को नियंत्रित किया गया। स्थानीय लोगों ने भी मानवीय संवेदना दिखाते हुए प्रशासन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम किया, जो सराहनीय रहा।
इस हादसे के बाद जिले के में शोक की लहर है। एक युवा जीवन का यूँ असमय चले जाना और परिवार की आजीविका से जुड़े पशुओं की मौत ने पूरे इलाके को गहरे सदमे में डाल दिया है।
हम जिला प्रशासन और सरकार से मांग करते हैं कि मृतक इमरान के परिवार को उचित सहायता, राहत और मुआवजा प्रदान किया जाए, ताकि इस कठिन समय में परिवार को संबल मिल सके और भविष्य की राह कुछ आसान हो सके।
“समझो भारत” राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए
क़स्बा बड़ौत, जिला बागपत (उ.प्र.) से
पत्रकार अलीहसन मुल्तानी की विशेष रिपोर्ट
#samjhobharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
✉️ samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment