अबैकस चैंप्स अकैडमी में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया नववर्ष

शामली | 01 जनवरी 2026, शामली स्थित में नववर्ष 2026 का स्वागत पूरे उत्साह, उमंग और रंगारंग कार्यक्रमों के साथ किया गया। इस अवसर पर अकैडमी परिसर बच्चों की खुशियों, हँसी और उल्लास से गूंज उठा।

नववर्ष के उपलक्ष्य में बच्चों के लिए विभिन्न प्रकार के रोचक खेल, मनोरंजक गतिविधियाँ, गीत-संगीत पर नृत्य तथा फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें बच्चों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने न केवल आनंद लिया बल्कि अपनी प्रतिभा और आत्मविश्वास का भी शानदार प्रदर्शन किया।

अकैडमी की डायरेक्टर डॉ. रीमा गोयल एवं सोनल तायल ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ ऐसी रचनात्मक गतिविधियाँ बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत आवश्यक हैं। उन्होंने बच्चों को सदैव सकारात्मक, उत्साहित और सक्रिय रहने के लिए प्रेरित किया।

विजेताओं को किया गया सम्मानित

खेल प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर दक्षिता तायल, सिया गोयल, राघव गोयल, रौनक तायल, चांनसी मित्तल, आरोही, विशाखा, लक्षित, अक्षित, तरुण, पवनी, सागर मित्तल सहित अनेक बच्चे उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के समापन पर सभी बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए नववर्ष की शुभकामनाएँ दी गईं।


विशेष रिपोर्ट
राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए
शामली, उत्तर प्रदेश से
पत्रकार: शौकीन सिद्दीकी

📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com


No comments:

Post a Comment