राजधानी के पार्टी लवर्स के लिए इस वीकेंड एक खास तोहफा आने वाला है। पार्टी ऑर्गेनाइज़र और दिल्ली-एनसीआर के जाने-माने पार्टी किंग साहिल सोंधी इस शनिवार, 6 सितंबर की रात को राजधानी के सबसे चर्चित क्लबों में से एक द लिविंग रूम, हौज खास में लेकर आ रहे हैं “ब्लाइंड डेट पार्टी”।
साहिल सोंधी का अंदाज़ और मकसद
साहिल सोंधी अपने दोस्तों और फॉलोअर्स के बीच अपने अनोखे पार्टी थीम्स और स्वैग से स्वागत करने के अंदाज़ के लिए जाने जाते हैं। मीडिया से खास बातचीत में उन्होंने कहा —“हमारा मकसद हर उम्र के लोगों को मनोरंजन देना है। जो लोग पूरा हफ्ता काम करते हैं और वीकेंड पर रिलैक्स होकर पार्टी मूड में रहना चाहते हैं, उनके लिए हमारी पार्टियां खासतौर पर डिजाइन की जाती हैं। हैंगओवर नाइट्स क्लबिंग में आपका स्वागत है।”
ब्लाइंड डेट का रोमांच
इस शनिवार को होने वाली पार्टी में खास आकर्षण होगा ब्लाइंड डेट कॉन्सेप्ट, जिसमें कपल्स एक-दूसरे से चेहरा ढके हुए अंदाज़ में मिलेंगे। ये कॉन्सेप्ट दिल्ली के पार्टी सर्कल में नया और रोमांचक माना जा रहा है। आयोजन टीम का कहना है कि यह पार्टी युवाओं के लिए यादगार अनुभव साबित होगी।होस्टिंग का सरप्राइज़
पार्टी को लेकर एक और दिलचस्प बात यह है कि इसे होस्ट करेंगी साहिल सोंधी की गर्लफ्रेंड मिस गोलू। माना जा रहा है कि उनकी मौजूदगी पार्टी को और भी एनर्जेटिक और यादगार बना देगी।दिल्ली की नाइटलाइफ़ में बढ़ेगा रंग
दिल्ली-एनसीआर हमेशा से ही नाइटलाइफ़ और क्लबिंग के लिए मशहूर रहा है। लेकिन हैंगओवर नाइट्स की यह ब्लाइंड डेट पार्टी युवाओं को नए अंदाज़ में मस्ती करने का मौका देगी। आयोजकों का दावा है कि इसमें सेफ्टी, म्यूजिक, डांस और एंटरटेनमेंट की पूरी गारंटी होगी।✍ विशेष रिपोर्ट: नेहा सिंह ठाकुर
📍 दिल्ली, समझो भारत राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए
#samjhobharat
📞 8010884848
🌐 www.samjhobharat.com
📧 samjhobharat@gmail.com
No comments:
Post a Comment