शिक्षक दिवस पर रूड़की में सम्मान समारोह, शिक्षकों को ट्रॉफी व शॉल भेंट कर किया गया सम्मानित

रूड़की। बिशंभर सहाय ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट के रूप चंद शर्मा एजुकेशन ट्रस्ट, रूड़की के तत्वावधान में शिक्षक दिवस के अवसर पर भव्य शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में सभी विभागों के शिक्षकों को ट्रॉफी और शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया।

समारोह का शुभारंभ संस्थान के सचिव चंद्रभूषण शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि शिक्षक किसी भी संस्थान की नींव होते हैं। जिस प्रकार दीपक स्वयं जलकर दूसरों को प्रकाश देता है, उसी प्रकार शिक्षक भी अपने ज्ञान और अनुभव से विद्यार्थियों का जीवन रोशन करते हैं।

संस्थान के कोषाध्यक्ष सौरभ भूषण शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि शिक्षक दिवस महान दार्शनिक, शिक्षक और भारत के द्वितीय राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती पर मनाया जाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे अपने जीवन में डॉ. राधाकृष्णन के आदर्शों को अपनाएं और सदैव शिक्षकों का सम्मान करें।

मैनेजिंग डायरेक्टर गौरव भूषण शर्मा ने कहा कि संस्थान प्रतिवर्ष शिक्षक दिवस पर शिक्षकों का सम्मान करता है। इससे शिक्षकों को नई ऊर्जा मिलती है और वे निरंतर विद्यार्थियों की प्रगति के लिए कार्यशील रहते हैं।

कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने शिक्षकों के सम्मान में नृत्य, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और भाषण भी दिए। समारोह में डिग्री पाठ्यक्रम से शाहजेब आलम को और मेडिकल डिपार्टमेंट से दिवाकर जैन को सर्वश्रेष्ठ शिक्षक सम्मान से नवाजा गया। इसी प्रकार विभिन्न विभागों के अन्य अध्यापकों व अध्यापिकाओं को भी सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर संस्थान के सभी शिक्षक, शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं मौजूद रहे और वातावरण गुरु-शिष्य परंपरा की महत्ता से गूंज उठा। रिपोर्ट- गुलवेज़ आलम कैराना
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment