शामली, उत्तर प्रदेश।
रक्षाबंधन के पावन अवसर पर नगर पालिका परिषद शामली में कार्यरत संविदा सफाई कर्मचारी, स्थाई कर्मचारी और चपरासियों के लिए खुशी का माहौल रहा। वाल्मीकि यूनियन और स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के संयुक्त प्रयासों से इन सभी कर्मचारियों को वर्दी का लाभ प्रदान किया गया।
यूनियन का प्रयास रंग लाया
उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ शाखा के यूनियन अध्यक्ष प्रवीण कुमार वाल्मीकि और महासचिव अश्वनी तेश्वर, वहीं स्वायत शासन कर्मचारी संगठन के यूनियन अध्यक्ष अमित तेश्वर और महासचिव विनोद निर्वाल ने नगर पालिका परिषद शामली के अध्यक्ष अरविंद संगल और अधिशासी अधिकारी विनोद कुमार सोलंकी से आग्रह किया था कि रक्षाबंधन के अवसर पर सभी कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई जाए।
वर्दी वितरण की प्रक्रिया
यह पहल सफल रही और 8 अगस्त 2025 को नगर पालिका परिषद शामली के स्टोर रूम से (प्रदीप कुमार बिड़ला, लिपिक) के माध्यम से सभी पात्र कर्मचारियों को वर्दी उपलब्ध कराई गई।
कर्मचारियों ने जताया आभार
राजस्व चंद्र किशोर पटेल, मदनपाल दफ्तरी, सफाई खाद्य निरीक्षक अनिल कुमार चौधरी, लक्ष्मण सिंह लिपिक, सुपरवाइजर दीपक चंद्रा, विनोद कुमार कंडेरा, वसीम मलिक, जितेंद्र टांक, सचिन तेश्वर, जितेंद्र चंद्रा, धर्मेंद्र झंझोट, राजन पाहिवाल, इकबाल, अनुज चावला, नितिन कुमार भंवर, जाकिर हुसैन, मोहम्मद हासिम सहित सभी कर्मचारियों ने यूनियन पदाधिकारियों और नगर पालिका प्रशासन का आभार व्यक्त किया।
रक्षाबंधन के इस मौके पर मिली वर्दी न केवल कर्मचारियों के लिए एक उपहार है, बल्कि यह उनके सम्मान और मेहनत की पहचान का भी प्रतीक है।
📸 समझो भारत राष्ट्रीय समाचार पत्रिका के लिए शामली से जिला ब्यूरो-चीफ शौकीन सिद्दीकी और कैमरामैन रामकुमार चौहान की रिपोर्ट।
No comments:
Post a Comment