दिल्ली के ओखला में हुई महफिल: बिडोली सादात के शायरो को इज्जत अफजाई

बिडोली/शामली। दिल्ली राज्य के ओखला में बाबुल इल्म इमाम बारगाह ए हुसैनी में ईद-ए-गदीर पर एक महफिल का आयोजन किया गया। इस महफिल में शिया समाज ने ईद ए गदीर को याद कर महफिल शायरो ने अपने कलाम पेश किए जिसमें कई राज्य से आए शायरों ने हिस्सा लिया।

*बिडोली सादात के शायरो का सम्मान*

इस महफिल में बिडोली सादात जिला शामली उत्तर प्रदेश से पहुंचे शायर शौकीन हुसैन और हाशिम शाह ने ईद गदीर पर महफिल में शायर पेश किए और अपने अच्छे कलामों से महफिल को नवाजा। महफिल में गए शौकीन हुसैन और हाशिम शाह के कलाम पढ़ने पर इज्जत अफजाई सम्मानित हुए।

*महफिल में चर्चा*

महफिल में बिडोली सादात से गए शायरों की अच्छा कलाम पढ़ने से चर्चा बनी रही। महफिल में सभी आवाम ने शायरों को अपनी नेक दुआओ से नवाजा। बिडोली सादात के तथा अन्य शायरों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

*अमन ओ चेन की दुआ*

महफिल के आखिर में देश के लिए अमन ओ चेन की दुआ कराई गई। महफिल में अन्य शायर भी पहुंचे और अपने कलाम पेश किए। यह महफिल एक यादगार और शानदार आयोजन रहा जिसमें शायरों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। समझो भारत न्यूज से पत्रकार शाकिर अली की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848

No comments:

Post a Comment