बिडोली/शामली। यमुना दशहरे के अवसर पर बृहस्पतिवार को एक युवक यमुना में नहाते समय कलरी गांव के पास डूब गया था जिसको तलाश करने के लिए पुलिस ने गोताखोरों की एक टीम लगा रखी थी जिसका शव उसी स्थान से लगभग 24 घंटे बाद गोताखोरों ने बड़ी मशक्कत के बाद बरामद किया जिसको लेकर परिजन बिना किसी कार्रवाई के अपने घर ले गए और गमगीन माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार
बिडोली क्षेत्र के ग्राम अहमदगढ़ निवासी हुकम सिंह पुत्र बृजपाल सिंह अपने दो साथियों के साथ रूपेंद्र सिंह पुत्र जोगा सिंह निवासी कलरी डेरा माजरा यूसुफपुर चौतरा थाना झिंझाना के यहां तंदूर का कार्य करने के लिए गया था जहां से कार्य खत्म कर अपने दोस्तों के साथ दशहरे के पर्व पर यमुना नदी में नहाने के लिए चला गया जहां नदी में ही डूब गया जिसको पहले साथियों और ग्रामीणों ने काफी तलाश किया उसके बाद पुलिस को सूचना दी गई जिसके बाद पुलिस ने गोताखोरों की टीम को युवक को तलाश करने के लिए लगा रखा था जिसका शव लगभग 24 घंटे बाद शुक्रवार को दिन में लगभग ढाई बजे बरामद किया गया ग्रामीण और परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल था मृतक हुकम सिंह अपने पीछे पत्नी व दो लड़कियों को रोता बिलकता छोड़ गया मृतक के परिजनों ने पुलिस को बताया कि हम इसमें कोई कानूनी कार्रवाई नहीं चाहते जिसके चलते परिजन युवक का शव लेकर अपने गांव लौट गए और गंभीर माहौल में उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया, समझो भारत न्यूज से पत्रकार शाकिर अली की रिपोर्ट
#samjhobharat
8010884848
No comments:
Post a Comment