कैराना में महिला सफाईकर्मियों पर हुए हमले में पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ़ की एफआईआर

कैराना। मोहल्ला छड़ियान में सफाई कार्य के दौरान एक महिला सफाईकर्मी को आधा दर्जन लोगों के द्वारा किए गए हमले का सामना करना पड़ा। घटना के बाद कर्मचारियों में आक्रोश फैल गया, जिसके चलते उन्होंने कोतवाली का घेराव कर दिया और आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।

संतोष, जो कि नगर पालिका में सफाई कर्मचारी के रूप में कार्यरत हैं, ने तहरीर में बताया कि शनिवार सुबह जब वह वार्ड-10 स्थित मदीनी मस्जिद के पास सफाई कर रही थीं, तभी वहां मौजूद महिलाओं सहित करीब छह लोगों ने उनके साथ गाली-गलौज की। जब उन्होंने इसका विरोध किया, तो आरोपियों ने उन पर हमला कर दिया। इस हमले के दौरान पीड़िता का गला भी घुटा गया और उनका मंगलसूत्र टूटकर गायब हो गया।

इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसमें आरोपी महिला को पीड़िता को सीमेंट की स्लैब पर गिराकर मारते हुए देखा जा सकता है। इस घटना ने नगरपालिका के कर्मचारियों का गुस्सा और बढ़ा दिया है। 

घटना के तुरंत बाद, दर्जनों सफाई कर्मियों ने नगरपालिका कार्यालय में इकट्ठा होकर सफाई लिपिक रविंद्र कुमार और यूनियन के अधिकारियों के साथ चर्चा की। कर्मचारियों ने स्पष्ट रूप से कहा है कि अगर शाम तक आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं हुई, तो वे रविवार से सामूहिक हड़ताल पर चले जाएंगे।

पीड़िता के अनुसार, जब वह सफाई कार्य कर रही थीं तभी प्रवेज पुत्र कय्यूम, मौहम्मद हसन पुत्र नामालूम, नईम पुत्र नामालूम, खतीजा पत्नी नईम और इरफाना पत्नी प्रवेज ने न केवल उनके साथ गाली-गलौज की, बल्कि जातिसूचक शब्द भी कहे। पुलिस ने महिला सफाई कर्मी संतोष की तहरीर के आधार पर आरोपियों  के खिलाफ एफआईआर  दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
समझो भारत न्यूज से पत्रकार गुलवेज आलम की रिपोर्ट 
#samjhobharat 
8010884848


No comments:

Post a Comment