जनपद के अशवनी शर्मा रक्तदान करके कर रहे हैं समाजसेवा, परशुराम जन्मोत्सव पर पंद्रहवीं बार किया रक्तदान।

बिड़ौली/शामली। हर किसी व्यक्ति के जीवन का एक लक्ष्य होता। कोई व्यक्ति राजनीति में तो कोई समाजसेवा के जरिए अपनी पहचान मुकम्मल करता है। ऊन क्षेत्र से आने वाले अशवनी शर्मा ने मानव सेवा की भावना के चलते रक्तदान को अपने जीवन का एक महत्वपूर्ण उद्देश्य बनाया हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार मंगलवार को भगवान परशुराम जयंती पर जनपद के अंबा बल्ड बैंक में पंद्रहवीं बार रक्तदान कर क्षेत्र में एक मिशाल कायम करने का काम किया है। आज के युग में जहां लोग अपने प्रत्येक मुवमेंट को राजनैतिक फायदे के लिए इस्तेमाल करते हैं वहीं अशवनी शर्मा ने मानवसेवा को अपने जीवन का सूत्रधार बनाया हुआ है। जहां उन्होंने बिडोली के भगवान परशुराम चौंक पर भगवान परशुराम जी की प्रतिमा स्थापित कार्य के लिए  सराहनीय योगदान देने का काम किया वहीं क्षेत्र में विभिन्न क्षेत्रों में उन्होंने अनेको सामाजिक संस्थाओं से जुड़कर जनसेवा कर रहे है। ब्राह्मण नेता अशवनी शर्मा ने बताया कि रक्तदान सबसे बड़ा दान है। देश में प्रतिवर्ष हजारों लोग समय पर खून की अनुपलब्धता के कारण मृत्यु के मूंह में समा जाते हैं। हमारे द्वारा किए गए रक्तदान से किसी गरीब मजदूर की जान बच जाये तो समझिए की तीर्थयात्रा संपूर्ण हो गई। उन्होंने बताया कि रक्तदान करके मन को शांति मिलती है। रक्तदान के लिए अपने सगे संबंधियों, मित्रों को नियमित रूप से प्रेरित करने के लिए हम सबको मिलकर प्रयास करना चाहिए ताकि देश में किसी व्यक्ति की मृत्यु का कारण खून की कमी न बने। वर्तमान समय में यदि राजनैतिक महत्वाकांक्षा जरूरी है तो मानव सेवा हेतु देश में जनजागरण अभियान से जुड़ना भी हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। समझो भारत न्यूज से पत्रकार गुलवेज आलम की रिपोर्ट 
8010884848

No comments:

Post a Comment