गरीब और बेसहारों की सहायता करना बड़ा ही पुण्य कार्य - बृजेश वशिष्ठ


झिंझाना / ऊन 23 अगस्त :  गरीब और बेसहारों की सहायता करना सबसे बड़ा पुण्य होता है। शर्त यह है कि उसमें स्वार्थ ना हो वरना इंसान ही इंसान की दवा होता है। उक्त उदगार उन कस्बे के रिटायर्ड प्रधानाचार्य एवं पूर्व अध्यक्ष बृजेश वशिष्ठ एक आश्रम के उद्घाटन के अवसर पर व्यक्त कर रहे थे।

आज बुधवार को कस्बा ऊन के मोहल्ला शिवपुरी में एक आश्रम का उद्घाटन कस्बे के नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष एवं रिटायर्ड प्रधानाचार्य बृजेश वशिष्ठ द्वारा केक काटकर किया गया। इस मौके पर उन्होंने दीन दुखियों, गरीबों और बेसहारों की सहायता करना बड़ा पुण्य बताया। और कहा कि किसी भी सेवा में मनुष्य को स्वार्थ आगे नहीं रखना चाहिए। यह आश्रम दीन कल्याण कम्पनी फाउंडेशन द्वारा खोला गया है।

आश्रम के प्रधान सुरेश गौरैया और संजू राणा ने बताया कि हरियाणा के सिरसा निवासी रविंदर कुमार आदि ने लॉकडाउन से आश्रम की शुरुआत की थी। इस आश्रम का उद्देश्य गरीब और बेसहारों की सहायता करना है। गरीब परिवारों के बच्चों को पुस्तकें, ड्रेस आदि दिलाना, लड़कियों के शादी करना, दिव्यांग बच्चों को रहने खाने की सुविधा प्रदान कराना है। 

         इस मौके पर सलेक चंद वर्मा, सुरेश पाल कश्यप, राज सिंह कश्यप, अमरीश कुमार, मास्टर जगमेर सिंह आदि मौजूद रहे। संवाददाता धर्मेंद्र सिंह समझो भारत न्यूज़ झिंझाना

@Samjho Bharat

8010884848

No comments:

Post a Comment