बॉलीवुड हिन्दी मूवी *"युद्ध एक्शन"* की शूटिंग दूसरे दिन उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर शहर में जारी।


बॉलीवुड अभिनेता मुम्बई से डॉ.के.एल.परमार मूवी में विलेन और कॉमेडियन के अहम और महत्वपूर्ण रोल में अपनी भूमिका में अपने रोल से सभी को प्रभावित कर चार चांद लगाए। उत्तरप्रदेश /

सहारनपुर बॉलीवुड हिन्दी मूवी *"युद्ध एक्शन"* की शूटिंग दूसरे दिन उत्तरप्रदेश राज्य के सहारनपुर शहर स्थित सरसावा,रायपुर एवम् माही स्थानों पर शूटिंग हुई।  इस मूवी में राजस्थान राज्य के जालौर जिले के एक छोटे से उम्मेदाबाद नामक गाँव के मूल निवासी डॉ.के.एल.परमार 'विलेन और कॉमेडियन' के अहम और महत्वपूर्ण रोल में अपनी प्रमुख भूमिका निभाई।

एवम् इस दौरान बॉलीवुड अभिनेता डॉ.परमार ने मूवी में अपने विलेन के रोल में शानदार भूमिका निभाकर वाह वाही लूटी। आपको बता दे कि इस  मूवी की शूटिंग सहारनपुर शहर के अलावा हरियाणा राज्य के कुरुक्षेत्र, उत्तरप्रदेश राज्य के गाजियाबाद शहर, देश की राजधानी नई दिल्ली, उत्तराखंड राज्य के हरिद्वार एवं बॉलीवुड की नगरी मुम्बई में होगी।



















इस मूवी के प्रोड्यूसर अंग्रेज सिंह, निदेशक विवेक बब्बर, सूरजभान सिंह गुर्जर भी अहम और महत्वपूर्ण भूमिका में नजर आए। मूवी की शूटिंग आगामी जनवरी 2023 तक चलेगी। तथा साथ ही अगस्त 2023 तक रिलीज होने की संभावना है। इस मूवी की शूटिंग में अभिनेता सुनीत गौतम, अभिनेत्री रीता रावत, डॉ.के.एल.परमार, साक्षी शर्मा सहित बॉलीवुड के कई कलाकार मौजूद थे।

मूवी के मुख्य अभिनेता सुनीत गौतम ने समझो भारत न्यूज चैनल के राष्ट्रीय कार्यालय को बताया कि मूवी दो दिनों तक शानदार रही। सभी कलाकारों ने भरपूर सहयोग कर अपनी अपनी कलाकारी तथा अपने अपने रोल की अहम भूमिका निभाई।

आगे की शूटिंग जनवरी 2023 में शुरू होगी। उत्तरप्रदेश /सहारनपुर : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की कलम से  बॉलीवुड जगत की स्पेशल कवरेज : 9636125006     

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450              



No comments:

Post a Comment