चौधरी राकेश कसाना को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया आज दिल्ली मे दर्जनों संगठनों के सैकड़ों लोगों ने भारतीय किसान यूनियन अजगर की सदस्यता ग्रहण की


नई दिल्ली: देश की राजधानी दिल्ली के गोकलपुर गांव में एक बैठक का आयोजन किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष चौधरी हरवीर नागर द्वारा गांव गोकलपुर दिल्ली राकेश कसाना को दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस मौके पर राष्ट्रीय अध्यक्ष हरवीर नागर ने कहा कि जल्द किया जाएगा किसानों की समस्याओं को लेकर जंतर मंतर पर  विशाल धरना प्रदर्शन।  किसानों का और 10 लाख रुपए तक का कर्जा माफ किया जाए और किसान मौजूद देश के असली मालिक है। पर देश मे किसान और मजदूर की सर्वाधिक उत्पीड़न का शिकार हैं। किसान संगठन की ओर से  प्रस्ताव पारित कर सरकार से जिन किसानों के पास एक  हेक्टेयर या इससे  कम कृषि भूमि हैं। उनका 10 लाख रुपए तक का कर्जा माफ करने  किसान आयोग का गठन एमएसपी पर गारंटी कानून  बनाने  व फैक्ट्रियों में किसानों की युवा पीढ़ी को रोजगार देने की मांग की गई। चौधरी हरवीर नागर ने कहा की किसानों के वोट से  बनने वाली सभी सरकारों ने किसानों और मजदूरों के हितों को अनदेखा किया है।


कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता नरेश चपरगढ़ ने कहा कि सरकार ठीक से काम करें उसके लिए विपक्ष होना जरूरी हैं। और आज देश के अंदर विपक्ष की भूमिका में अगर कोई है तो भारतीय किसान यूनियन अजगर है।  केंद्र सरकार व राज्य सरकार द्वारा जितनी भी योजनाएं  जनता के लिए लाई जा रही हैं। उन सभी का पूर्ण रूप से जनता को लाभ मिले इसके लिए जरूरी है,किसान नेताओं एवं किसान यूनियनों का खुलकर मैदान में आना।


आज इस मौके पर (प्रदेश अध्यक्ष) पं.सचिन शर्मा ने कहा है कि देश की आधी से अधिक आबादी कृषि पर निर्भर है उसके बावजूद भी सरकारें किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए कभी नहीं सोचते हैं। चाहे किसानों के गन्ना भुगतान की बात हो चाहे किसानों को सूखे से बरबाद फ़सल व बारिश से बरबाद फ़सल की बात हो साथ ही खाद बीज के तेल से लेकर के कृषि में उपयोग होने वाली समस्त आवश्यक सामग्री में लगातार की जा रही मूल्य वृद्धि की बातों के साथ ही किसानों का गन्ना भुगतान न होने के कारण बच्चों की फ़ीस से लेकर बिजली की समस्या के साथ साथ परिवार के दैनिक जीवन व्यापन से लेकर के बच्चों के विवाह के साथ साथ अन्य समस्याओं का सामना किसानों को करना पड़ रहा हैं।  भारतीय किसान यूनियन अज़गर किसानों के साथ साथ मज़दूरों व नौजवानों का शोषण किसी भी क़ीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी ।


इस मौके पर दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष चौधरी राकेश कसाना ने कहा कि भारतीय किसान यूनियन अजगर संगठन को मजबूत व आगे बढ़ाने में हर संभव प्रयास करूंगा। किसान व मजदूरों की समस्याओं को लेकर कंधे से कंधा मिलाकर साथ रहूंगा। जल्द  किसानों की समस्याओं को लेकर जंतर मंतर पर विशाल धरना प्रदर्शन में हजारों की संख्या में किसान कुच करेगा इस मौके पर प्रमुख रूप से हरवीर नागर राष्ट्रीय अध्यक्ष, नरेश चपरगड राष्ट्रीय प्रवक्ता,उत्तर प्रदेश अध्यक्ष सचिन शर्मा, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष राकेश कसाना, महासचिव प्रवीण शर्मा, नीटू, प्रदेश उपाध्यक्षअनीस गाजी, युवा प्रदेश अध्यक्ष कपिल नागर, महिला प्रदेश अध्यक्ष वंदना जोशी, प्रदेश संगठन मंत्री ब्रह्मपाल भढ़ाना, उपाध्यक्ष अशोक चौधरी, मेरठ मंडल अध्यक्ष करतार भाटी, बुलंदशहर जिला अध्यक्ष बिन्नू आधाना, केहर अली, जबर सिंह मलिक  विनोद मलिक गाजियाबाद जिला अध्यक्ष वीरेश भाटी युवा प्रदेश अध्यक्ष सौरभ चंडेला उपाध्यक्ष नितेश मुखिया यतेंद्र प्रधान सुखपाल नगर, शंकर कसाना, अनिल कसाना,कृष्ण भाटी, शिवम तोंगड़,सुबोध भाटी, सुरेश चावरिया, नरेन्द्र भीकू जैन, महेश पहवाल, हिमांशु वाल्मीकि भीम आर्मी, निखल यादव, बृजमोहन करोतिया, राजू कोली, भारती जाटव, अजेश माहोर, अखिलेश कुमार गौतम, मौहम्मद हाफिज नियाद, ड्रॉ सफी मोहम्मद, ईश्वर सागर, राजबीर बौद्ध आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे। आदि सैकड़ों किसान भाई उपस्थित रहे। यह जानकारी

 चौधरी राकेश कसाना

( दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष)

 भारतीय किसान यूनियन (अजगर) ने दी, नई दिल्ली : समझो भारत न्यूज डिजिटल चैनल नई दिल्ली से राष्ट्रीय प्रभारी डॉ.के.एल.परमार की कलम से स्पेशल राजनीतिक कवरेज : 9636125006

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment