आज सम्पूर्ण क्रांति के जनक लोक नायक श्री जयप्रकाश नारायण और सुप्रसिद्ध सुपर स्टार अमिताभ बच्चन का जन्म दिन है : नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा, एडवोकेट


 लखनऊ : आज  सम्पूर्ण क्रांति के जनक लोक नायक श्री  जयप्रकाश नारायण और सुप्रसिद्ध  सुपर स्टार अमिताभ बच्चन का जन्म दिन  है। सल्तनत मंजिल, हामिद रोड, निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ के रहने वाले रॉयल फैमिली के नवाबजादा सैयद मासूम रज़ा, एडवोकेट  ने  कहा की दोनो शख्सियत की अपने अपने फील्ड में एक अलग स्थान है।  11अक्टूबर 1902 को  श्री जयप्रकाश नारायण  जो जेपी के नाम से प्रसिद्ध हैं उनका जन्म बिहार में सारण के सिताबदियारा में हुआ था। इनके द्वारा चलाए गए सम्पूर्ण क्रांति आंदोलन  के चलते  1977 में  इमरजेंसी हटी और पहली बार गैर कांग्रेसी सरकार बनी। जनता पार्टी  बनाने में  इनका एहम रोल था जिसने कांग्रेस को हराया था। इन्हें 1999 में भारत सरकार द्वारा  भारत रत्न अवार्ड से नवाजा गया। पटना से तालीम  हासिल करने के बाद  अमेरिका आगे पढ़ाई करने चले गए थें। अपने देश 1929 में वापस लौटने के बाद  स्वतंत्रता आंदोलन में बेहद सक्रिय हो गए। 1979 में इन्होंने  अपने जन्म दिन से दो दिन पहले इस दुनिया को हमेशा हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। 

इस सदी के महानायक  अमिताभ बच्चन के आज  80वें जन्म दिन के अवसर पर उन्हें ढेरों  मुबारकबाद दी गई। इनका जन्म 11 अक्टूबर 1942 मे प्रयागराज में हुआ था। इन्होंने अपनी अदाकारी की बेमिसाल छाप छोड़ी है और एक से बढ़ कर एक सुपर हिट फिल्में दी। और आज भी लाखों करोड़ों लोग इनके फैंस हैं। मोबाइल : 9450657131

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment