आई आई टी - जेईई मेन सेशन-2 2022 परीक्षा के घोषित परिणाम में सेंट आर.सी. कान्वेंट स्कूल के छात्रों ने हासिल की बड़ी सफलता।


सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्य श्रीमती मीनू संगल ने बताया कि घोषित रिजल्ट में 3 छात्र छात्राओं ने कट ऑफ परसेंटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए। सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले निश्चय गोयल 97 परसेंटाइल आयुष गोयल 92 परसेंटाइल राघव गोयल को 90 परसेंटाइल अंक मिले। प्रधानाचार्य ने आगे बताया कि 2022 जेईई मेंस की सेशन-1 में भी इन विद्यार्थियों ने कट ऑफ लिस्ट से ऊपर अंक प्राप्त किए थे।

जेईई 2022 की परीक्षा के रिजल्ट के आधार पर इन विद्यार्थियों को उच्च स्तरीय इंजीनियर संस्थाओं जैसे एनआईटी और अन्य बड़े गवर्नमेंट कॉलेज में प्रवेश का अवसर मिलेगा। यही छात्र देश भर में फैली विशिष्ट तकनीकी संस्था आईआईटी प्रवेश के लिए होने वाली एडवांस परीक्षा में भी शामिल होंगे और सफल होकर शामली का नाम देश भर में ऊंचा करेंगे।

सभी बच्चों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए उनके सुखद भविष्य की कामना की सभी चयनित बच्चों के परिवार को बधाई दी।आर. पी. एस. मलिक ,उप प्रधानाचार्य , सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल शामली। 

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450


No comments:

Post a Comment