आजादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम

 


आगरा:-अपर जिलाधिकारी (नगर) ने पत्राचार द्वारा यह सूचित किया है कि शासन की मंशानुरूप  आजादी अमृत महोत्सव के अन्तर्गत “हर घर तिरंगा“ कार्यक्रम का आयोजन हेतु दिनांक 11 अगस्त 2022 से 17 अगस्त 2022 तक जनपद में कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। ’हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है। हर भारतवासी को इससे जुड़ना चाहिए। लोग अपने फहराए तिरंगा के साथ सेल्फी लेकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर सकते हैं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले जिलों को पुरस्कृत किया जाएगा। प्रचार-प्रसार के लिए एनसीसी/एनएसएस व अन्य स्वयंसेवी संगठनों द्वारा तिरंगा यात्रा निकाली जाए। स्कूलों में स्लोगन व निबंध प्रतियोगिता कराई जाए। स्कूली बच्चों की प्रभात फेरी निकाल।कर आयोजन के बारे में लोगों को जानकारी दी जाए। प्रचार-प्रसार के लिए स्थानीय जनप्रतिनिधियों का सहयोग लिया जाये। झंडा गीत ’झंडा ऊंचा रहे हमारा’ इस गीत की प्रतियां आमजन में प्रचारित-प्रसारित करायी जायें तथा राष्ट्रभक्ति के गीतों को संकलित लोगों को उपलब्ध कराया जाए।

11 से 17 अगस्त तक “स्वतंत्रता सप्ताह“ के दौरान हर दिन अलग-अलग कार्यक्रम तैयार किए जाएं। पहले दिन स्कूलों में झंडा गीत का गायन हो। तिरंगा के सफर पराधारित प्रदर्शनी का आयोजन हो। पेंटिंग, निबंध लेखन प्रतियोगिताएं आयोजित हों। इसी प्रकार दूसरे दिन हर गांव में पौधारोपण हो। नुक्कड़ नाटक कराये जाएं। ग्राम सचिवालयों का  शहीदों/स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के नाम पर नामकरण किया जाना चाहिए। इसी प्रकार परिषदीय विद्यालयों में बच्चों की प्रभात फेरी आयोजित हो। राष्ट्रभक्ति के गीत/कविताओं की प्रतियोगिता कराई जाए। उनके बीच सांस्कृतिक कार्यक्रम होने चाहिए। इसी प्रकार सप्ताह के हर दिन के लिए अलग-अलग कार्यक्रम तय करें।

प्रत्येक विकास खंड में 75-75 पीआरडी जवान पूर्ण गणवेश में तिरंगा लिए साइकिल रैली निकालेंगे। स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व मंगल दलों द्वारा मैराथन का आयोजन किया जायेगा।

आंगनबाड़ी केंद्रों पर भी गतिविधियां होंगी, जिसमें बच्चों को अमृत महोत्सव से जोड़ा जायेगा। बच्चों को सस्वर राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान का पाठ कराया जायेगा तथा इस अवसर पर आंगनबाड़ी केंद्रों पर ध्वजारोहण किया जायेगा। स्वतंत्रता सप्ताह की अवधि में हर शहीद स्मारक पर प्रत्येक दिन कम से कम आधा घंटा पुलिस बैंड द्वारा राष्ट्रभक्ति गीतों का वादन होगा एवं स्वतंत्रता दिवस के दिन शहीदों/स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों को सम्मनित किया जायेगा।

’हर घर तिरंगा’ राष्ट्रीय गौरव के आयोजन में समस्त पुलिस थानों/चौकी/पुलिस लाइन/पी0ए0सी0 बटालियन/करागार/अग्निशमन केन्द्र व अन्य स्थलों के परिसरों में श्रमदान एवं साफ-सफाई अभियान चलाया जायेगा तथा समस्त राजकीय भवनों जनपदीय पुलिस कार्यालय, पुलिस लाइन, राजपत्रित अधिकारियों के कार्यालय, पुलिस थानों/चौकियाँ, अन्य जनपदीय पुलिस भवन, समस्त पुलिस आवास, पुलिस बूथ, प्रशिक्षण संस्थान, पीएसी कार्यालय एवं वाहिनियाँ, फॉरेंसिक लैब्स, फायर स्टेशन आदि पर प्रातः 09.00 बजे तिरंगा झण्डा लगाया/फहराया जायेगा। समस्त जनपद के शहीद स्थलों एवं स्मारकों तथा अन्य महत्वपूर्ण स्थानों पर पुलिस व पी०ए०सी० के बैण्ड द्वारा राष्ट्रधुनों का वादन प्रतिदिन सम्पन्न होगा। जिन क्षेत्रों में कॉवड़ यात्रा प्रचलित होगी वहाँ पर जनसहयोग के माध्यम से कॉवड़ियों को तिरंगा झण्डा दिया जायेगा एवं कॉवड़ यात्रा को तिरंगा मार्च का रूप दिया जायेगा तथा पुलिस जवानों द्वारा तिरंगा रूट मार्च एवं प्रातः हाफ मैराथन का आयोजन होगा। समझो भारत न्यूज उत्तर प्रदेश आगरा से पत्रकार अमीन अहमद की रिपोर्ट

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment