विधि व्यवस्था संधारण हेतु पर्याप्त संख्या में पुलिस अधिकारियों एवं दंडाधिकारियों की गई प्रतिनियुक्ति, जिला नियंत्रण कक्ष के माध्यम से हालात पर रखी जाएगी पैनी नजर, ईद -उल -जोहा -2022 (बकरीद) के शांतिपूर्ण आयोजन के मद्देनजर जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड में है। बकरीद पर्व का आयोजन शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में हो इसके लिए विधि व्यवस्था संधारण हेतु जिलाधिकारी एवं वरीय पुलिस अधीक्षक द्वारा संयुक्त आदेश जारी कर दिया गया है। निर्देश दिया गया है कि विधि व्यवस्था बनाए रखने हेतु सभी आवश्यक सतर्कता मूलक एवं निरोधात्मक कार्रवाई करना सुनिश्चित करेंगे।
सभी चिन्हित संवेदनशील स्थलों की सतत निगरानी करने एवं विशेष सतर्कता एवं चौकसी बरतने का निर्देश दिया गया है। सोशल मीडिया पर रहेगी विशेष नजर, जिलाधिकारी के निर्देश के आलोक में सोशल मीडिया के विभिन्न प्लेटफार्म यथा:- व्हाट्सएप ग्रुप, युटुब चैनल, पोर्टल तथा अन्य प्लेटफार्म पर पैनी निगाह रखने का निर्देश पूर्व में ही दिया जा चुका है।उक्त आदेश के आलोक में साइबर सेल एवं आई टी सेल के द्वारा लगातार नजर रखी जा रही है।सोशल मीडिया के माध्यम से कौमी एकता को विखंडित करने की कोशिश को हर हाल में नाकाम किया जाएगा। असामाजिक तत्वों के मंसूबे पूरे नहीं होंगे।
प्रशासन की उन पर पैनी निगाह रहेगी। ऐसी कोशिश करने वालो के विरुद्ध विधि सम्मत कानूनी करवाई किया जाएगा। अफवाह को बल देने वाले तत्व के विरुद्ध नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। आपसी सद्भाव /भाईचारा में कोई खलल ना डालें इस बाबत पुलिस प्रशासन मुस्तैद है। असामाजिक तत्वों पर नजर रखी जा रही है। जिला प्रशासन और पुलिस प्रशासन के वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। संवेदनशील स्थलों को चिन्हित किया गया है। वरीय पदाधिकारियों को दिए गए विशेष दायित्व, अपने- अपने क्षेत्र में अनुमंडल पदाधिकारी/ पुलिस उपाधीक्षक विधि व्यवस्था के सामान्य प्रभार में रहेंगे। राजेश कुमार अपर समाहर्ता-सह-अपर जिला दंडाधिकारी एवं श्री बैजनाथ सिंह पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय विधि व्यवस्था के वरीय प्रभार में रहेंगे। उन्हें निर्देश दिया गया है कि बकरीद पर्व- 2022 के अवसर पर अनुश्रवण एवं पर्यवेक्षण करते हुए विधि व्यवस्था बनाए रखना सुनिश्चित करेंगे।
जिला नियंत्रण कक्ष
विधि व्यवस्था पर नजर बनाए रखने के लिए एवं प्राप्त सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करने के मद्देनजर स्थानीय पीआईआर में जिला
नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है। जिसका दूरभाष नंबर 0621- 2212377 एवं 2216275 है। जिला नियंत्रण कक्ष 9 जुलाई के प्रातः 6:00 बजे से 11 जुलाई के 10:00 बजे रात्रि तक कार्यरत रहेगा।
सिविल सर्जन मुजफ्फरपुर को निर्देश दिया गया है कि नियंत्रण कक्ष में एंबुलेंस की व्यवस्था के साथ आवश्यक दवाओं एवं पारा मेडिकल स्टाफ की प्रतिनियुक्ति के साथ जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्र/ उप केंद्रों को भी क्रियाशील रखेंगे।
वही विद्युत की निर्बाध आपूर्ति हेतु विद्युत विभाग को एवं साफ-सफाई हेतु नगर निगम को निर्देशित किया गया है।
दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों किये गए प्रतिनियुक्त
इस महत्वपूर्ण अवसर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने हेतु जिले के सभी मुख्य स्थानों पर पर्याप्त संख्या में स्टैटिक दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी तथा पुलिस बल एवं सूचना संग्रहण पदाधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गई
है। प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों एवं जिला स्तरीय पदाधिकारियों को बिना सक्षम प्राधिकार के अनुमति के मुख्यालय छोड़ने पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। मुजफ्फरपुर से सतीश कुमार झा की रिपोर्ट
@Samjho Bharat
8010884848
7599250450
No comments:
Post a Comment