पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षारोपण का लिया संकल्प


झिंझाना 4 जून। कस्बे के निकट चंदनपुरी में मौजूद टावर पर कर्मचारियों ने वृक्षारोपण कर लोगों को पर्यावरण संरक्षण के लिए किया जागरूक किया। पर्यावरणीय जन जागरूकता एवं वृक्षारोपण के प्रति लोगों को प्रेरित करने के लिए इंडस टावर लिमिटेड में शनिवार को विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिसके बाद कम्पनी के अधिकारियों व कर्मचारियों की मौजूदगी में  टावर परिसर में पौधरोपण किया गया।

इस मौके पर दिल्ली के सर्किल सीओ यतेन्द्र चढ्ढा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण व भूमि संरक्षण के लिए मौजूदा समय में वृक्षारोपण जरूरी है। वृक्षारोपण कर पर्यावरण को बचाने का संकल्प सभी को लेने की आवश्यकता है। हमारा कर्तव्य है कि पर्यावरण सुधार के लिए अधिक से अधिक संख्या में पौधरोपण करें और पेड़ों को बचाएं। दिल्ली के आपरेशन व मेंटिनेंस हेड धीरज गर्ग ने कहा कि वर्तमान समय में वृक्षारोपण करने के साथ इसकी रक्षा करने की भी जिम्मेवारी सभी पर है। बिना पेड़ पौधों के हमारी संस्कृति की परिकल्पना नहीं की जा सकती।

उन्होंने इंडस टावर के सभी कर्मचारियों को पेड़ लगाने का संकल्प लेने को कहा। हम सभी का कर्तव्य बनता है कि वनों की रक्षा करें। साथ ही पेड़-पौधे लगाने का संदेश दूसरों को भी दें। शनिवार को दिल्ली सर्किल मे इंडस टावर द्वारा लगभग 500 पेड़ लगाए गए। इस मौके पर इंडस टावर की एच आर हेड हिमानी, क्वालिटी हेड रजनीकांत शुक्ला, सेल्स हेड नतासा व फिल्ड स्पोर्ट इंजिनियर, टेक्निशियन आदि मौजूद रहे। प्रेम चन्द वर्मा

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment