झिंझाना 29 जून। सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए वृहद स्तर पर चलाए जन जागरूकता अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर पंचायत स्तर पर पंचायत कर्मियों , विद्यार्थियों एवं व्यापारियों को प्रतिबंधित प्लास्टिक का प्रयोग न करने को शपथ दिलाई गई


नगर पंचायत अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार के नेतृत्व मे सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त भारत के लिए वृहद स्तर पर शपथ ग्रहण अभियान चलाया गया। अभियान के अंतर्गत सर्व प्रथम नगर पंचायत कार्यालय पर पंचायत कर्मियों को प्रतिबंधित पन्नियों को उपयोग में न लाने की शपथ दिलाई गई।

बाद में अधिशासी अधिकारी पंचायत कर्मियों के साथ प्राइमरी पाठशाला नंबर 1 में पहुंचे। छात्रों को इसके लिए चुना और उन्हें भी प्रतिबंधित पन्नियों का प्रयोग न करने के लिए समझाते हुए शपथ ग्रहण कराई गई। थकान न मानते हुए अधिशासी अधिकारी ने अब रुख नगर के मुख्य बाजार की ओर किया।

बृहद अभियान के अंतर्गत नगर पंचायत कर्मियों ने कस्बे में सार्वजनिक स्थान पर इधर-उधर बिखरी पड़ी पन्नियों को कलेक्ट किया।  व्यापारियों एवं आम लोगों को प्रतिबंधित पन्नियों का प्रयोग न करने की सलाह दी। जिसके बाद अधिशासी अधिकारी ने व्यापारियों एवं आम लोगों को शपथ भी दिलवाई। सिंगल यूज प्लास्टिक के उपयोग पर प्रतिबंध हेतु चलाई गई

जन जागरूकता कार्य शाला में बुधवार को पंचायत कर्मियों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। जिसमें नगर पंचायत कर्मी महेंद्र कुमार एवं बाबू अशोक कुमार , नदीम , संजय , उस्मान का सहयोग सराहनीय रहा।

कार्यशाला का नेतृत्व अधिशासी अधिकारी योगेंद्र कुमार ने किया। प्रेम चन्द वर्मा

Samjho Bharat

8010884848
7599250450

No comments:

Post a Comment