यमुना पार करते समय दो सगे भाई डूबे गोताखोरों से डूबे किशोरों की तलाश जारी


शामली में चौसाना थाना क्षेत्र में रविवार दोपहर यमुना पार करते समय दो सगे भाई डूब गए। किशोरों के यमुना में डूबने की भनक लगते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और किशोरों की तलाश की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और गोताखोरों से डूबे किशोरों की तलाश कराई। हालांकि अभी तक सफलता हाथ नहीं लगी है। जानकारी के अनुसार चौसाना क्षेत्र के भड़ी गांव निवासी सलीम के पुत्र (14) शाहवेज और (12) सोएब रविवार सुबह यमुना पार करके हरियाणा की सीमा में खेतों से गेहूं की बाल एकत्र करने गए थे। दोपहर बाद वहां से लौटते समय दोनों भाई यमुना में डूब गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके की ओर दौड़ पड़े। काफी संख्या में ग्रामीण भी एकत्र हो गए। गोताखोरों की मदद से दोनों भाईयों को तलाश किया जा रहा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment