मिस प्रीटी इंडिया - 2022 दिव्या अमित और मिस टीन उत्तर प्रदेश - 2022 अनुष्का मिश्रा का सल्तनत मंजिल, लखनऊ आने पर इस्तेकबाल (स्वागत) किया गया।


लखनऊ :मिस प्रीटी  इंडिया - 2022 दिव्या अमित गौड़ और  मिस टीन उत्तर प्रदेश - 2022 अनुष्का मिश्रा नवाबी घराने  सल्तनत मंजिल, हामिद रोड,निकट सिटी स्टेशन, लखनऊ  तशरीफ लाईं जहां नवाबजादा सैय्यद मासूम रजा, एडवोकेट और उनकी बेगम नसीमा रज़ा ने फूलों का गुलदस्ता देकर दोनों का स्वागत (खैर मकदम) किया और उन्हें आने वाले भविष्य  में भी ज्यादा से ज़्यादा अवॉर्ड्स और खिताब जीतने की दिली मुबारकबाद दी। फर्रुखाबाद में आयोजित एफ.वाई.एम. ब्यूटी विद ब्रेन कांटेस्ट में भाग लेकर दोनो ने अपना अपना खिताब हासिल कर अपने अपने शहर और प्रदेश का नाम रोशन किया। मिस दिव्या अमित एक अच्छी मॉडल होने के साथ साथ एड में भी दिलचस्पी रखती हैं। यह समाज सेवा भी करना  चाहती हैं। इन्हें अपने पिता  श्री अमित गौड़ और माता श्रीमती गरिया गौड़ (शिक्षिका) का  पूरा सहयोग हासिल है, जिस वजह कर इन्हें अपने मकसद में कामयाबी हो रही है। इन्होंने मिस दिवा प्लैनेट का भी खिताब अपने नाम हासिल किया है।

मिस अनुष्का मिश्रा (मिस टीन यू पी - 2022) को डांसिंग और एक्टिंग का बेहद शौक़ है। इन्हें बॉलिवुड मूवी में काम करने के मौके का इंतजार है। यह औरतों और बेटियों के हक के लिए  बढ़ चढ़कर हिस्सा लेना चाहती हैं। यह दोनो मिस  दिव्या और मिस अनुष्का ने  सल्तनत मंजिल के हाल में रक्खे  नायाब और एंटीक  चीजों को देख कर बहुत खुश हुईं। दोनों ने पानदान, ग्रामोफोन और पियानो  के साथ तस्वीरें भी खिंचवाई  और नवाबजादा सैय्यद मासूम रज़ा और बेगम नसीमा रज़ा का अपना पूरा सहयोग और समय देने के लिए शुक्रिया अदा किया   और बहुत जल्द दोबारा अपने माता पिता के साथ सल्तनत मंजिल,लखनऊ आने का वादा किया । मोबाइल : 9450657131

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment