शामली। भारतीय योग संस्थान जिला शामली द्वारा आयोजित बसंतोत्सव एवं 73 वा गणतंत्र दिवस कार्यक्रम का आयोजन बड़े ही धूमधाम से मनाया।


 मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल ने सभी को योग की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। भारतीय योग संस्थान जिला शामली द्वारा आयोजित श्रीशिव मंदिर शिवगंज मंडी प्रांगण में बसंतोत्सव, 73 वां गणतंत्र दिवस कार्यक्रम बड़े ही धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व चेयरमैन अरविंद संगल शामली, जिला प्रधान तरुण जैन, जिला मंत्री अलका जैन, संगठन मंत्री अशोक गोयल द्वारा संयुक्त रुप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित करके किया गया। कार्यक्रम का विधिवत संचालन हनुमान धाम की केंद्र प्रमुख इंदु जैन द्वारा किया गया। संगठन मंत्री अशोक गोयल ने सभी अतिथियों का स्वागत सम्मान एवं आभार व्यक्त किया।

और दोनों पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं दी। गायत्री मंत्र क्षेत्रीय मंत्री कृष्णपाल सिंह ने कराया। सरस्वती वंदना पूनम खत्री, सुमन पाठक द्वारा की गई। जिला मंत्री अलका जैन ने योग की विशेष क्रिया कराई। हंसी का व्यायाम डिंपल पाठक द्वारा‌ कराया गया। जिला जिला प्रधान तरुण जैन ने दोनों उत्सव की बधाई देते हुए कहां कीदेश की महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़ रही हैं। देश को समर्पित महिलाएं योग साधना में भी सबसे आगे बढ़ रही ‌ है।

पूर्ण जिम्मेदारी समर्पण के साथ रहे परिवार एवं देश की सेवा कर रही हैं। 25 वर्षों से भारतीय योग संस्थान सभी को योग सिखा कर स्वस्थ कर रहा है। और प्राणायाम में अनुलोम, विलोम, कपालभाति, उज्जाई, भस्त्रिका सभी साधकों को कराया। और ब्रेस्ट कैंसर के लिए उपयोगी बातें बताई। मंजू अग्रवाल ने अपनी कविता के माध्यम से अपने राष्ट्र के प्रति भाव व्यक्त किए। अरविंद संगल ने सभी को योग की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

शिवम भी योग से जुड़े और दूसरों को भी योग से जोड़ें। आपको ऐसा प्लेटफॉर्म योग संस्थान का दिया गया है। काफी वर्षों से सभी की सेवा कर रहा है। और बस उत्सव और 73 वे गणतंत्र दिवस की सभी को हार्दिक शुभकामनाएं दी। और मातृशक्ति को प्रणाम करते हुए सभी का धन्यवाद आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर गौरीशंकर जिंदल, सुदेश जैन, कंवर पाल शर्मा, वेदपाल, सुनीता, मीनाक्षी माहेश्वरी, किरण शर्मा, रेखा जैन, संतोष शर्मा, शिखा कौशिक,रीनू जैन,ऊषा गर्ग, मेघा गोयल, विजयलक्ष्मी, मोनिका, रवि संगल आदि रहे। 

@Samjho Bharat

8010884848

7599250450

 

No comments:

Post a Comment