शहीद किसानो की अस्थियां पंहुची कांधला।


लखीमपुर खीरी मे मारे गये । पांचो शहीद किसानो की अस्थियां लेकर किसान आज कांधला पंहुचे। जहां पर दर्जनो किसानो ने शहीद किसानो की अस्थियों पर पुष्प वर्षा की इस दौरान किसानो ने कहा कि अस्थियां उत्तर प्रदेश के 75 जिलो से होते हुए शुक्रताल मे विसर्जित की जायेगी। इस मौके पर किसानो ने तीनो कृषि काले कानूनो के विरोध  मे भी जमकर नारेबाजी की ,कृषि कानूनो के विरोध मे लगातार किसान संगठन धरना प्रर्दशन कर रहे है। बीते दिनों लखीमपुर खीरी मे विरोध प्रर्दशन कर रहे किसानो पर दौरान  पांच किसानो की मौत हो गयी थी।

आज उन शहीद पांचो किसानो की अस्थियां लेकर किसान शामली जाते हुए कांधला बस स्टैंड पर चौधरी चरण सिंह जी की मूर्ती के सामने किसानो ने शहीद किसानो की अस्थियों पर पुष्प वर्षा करते हुए।श्रद्धांजलि अर्पित की ।  इस दौरान किसानो का कहना है। कि किसान पिछले 11 महीने से दिल्ली के बार्डर पर बैठकर धरना प्रर्दशन कर रहे है।  किंतु सरकार को किसानो की कोई चिंता नही है।

किसानो का कहना है। जब तक सरकार तीनो कृषि काले कानूनो को वापिस नही लेती तथा एम एस पी की गारंटी नही देती । किसानो का धरना प्रर्दशन जारी रहेगा। चाहे धरना 11 साल तक क्यों ना चले।इस दौरान किसानो ने कहा कि शहीद किसानो की अस्थियां उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलो से होते हुए। शुक्रताल मे विर्सजित की जायेगी। इस मौके पर दर्जनो किसान मौजूद रहे। समझों भारत न्यूज़ कांधला, शामली, उत्तरप्रदेश से वरिष्ठ पत्रकार ज़हीर आरजू की रिपोर्ट

@Samjho Bharat News

8010884848

7599250450

No comments:

Post a Comment