उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से मिले, अल्पसंख्यक आयोग के सदस्य सरदार परविंदर सिंह। हर की पैड़ी हरिद्वार स्थित,गुरु नानक देव जी महाराज के ऐतिहासिक गुरुद्वारा साहिब, को पुनर्स्थापित किए जाने हेतु की मांग।


उत्तर प्रदेश राज्य अल्पसंख्यक आयोग के सिख सदस्य सरदार परविंदर सिंह ने, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी से उनके आवास पर उनसे शिष्टाचार भेंट की एवं उनसे, गुरु नानक देव जी महाराज जी के ऐतिहासिक स्थल,गुरुद्वारा ज्ञान गोदड़ी, जो कि हर की पैड़ी हरिद्वार में स्थित है तथा जिसको 1984 के सिख विरोधी नरसंहार के समय ढहा दिया गया था, को पुनर्स्थापित किए जाने की मांग की। श्री सिंह ने उपरोक्त के संबंध में एक मांग पत्र भी, माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपा। श्री सिंह ने बताया बताया कि गुरुद्वारा कमेटी लगभग 37 वर्षों से उपरोक्त स्थल को सिख समाज को प्रदान किए जाने हेतु संघर्षरत है। उपरोक्त के संबंध में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री आदरणीय श्री योगी आदित्यनाथ जी से भी श्री सिंह ने गुरुद्वारा कमेटी की भेंट कराई थी। उपरोक्त विवाद दोनों प्रदेश सरकारों के मध्य परिसंपत्तियों के बंटवारे से भी संबंधित है। श्री सिंह ने बताया कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी ने, शीघ्र समस्या का निवारण किए जाने का आश्वासन दिया है  ज्ञातव्य हो कि श्री सिंह, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने लखनऊ विश्वविद्यालय के समय के मित्र है एवम दोनों ने विद्यार्थी परिषद में कई वर्षों तक एक साथ कार्य किया है। सरदार परविंदर सिंह ने अपने मित्र को अंग वस्त्र एवम पावन ग्रन्थ श्री रामचरित मानस भी भेंट की।

@Samjho Bharat News

8010884848
7599250450

No comments:

Post a Comment