ईद की पूर्व संध्या पर जारी एक बयान में ख़ाकसार ने कहा कि देश फिलवक्त गहरे संकट से गुज़र रहा है

लखनऊ।शिक्षा के क्षेत्र में देश मे काम करने वाली संस्था तालीमी बेदारी इंडिया उत्तर प्रदेश के अध्यक्ष सग़ीर ए ख़ाकसार ने देश वासियों को ईदुल फितर की मुबारकबाद दी है।उन्हीने अपने शुभकामना संदेश में देश में आपसी भाई चारा और सौहार्द को मजबूत बनाने पर भी ज़ोर दिया है।
        ईद की पूर्व संध्या पर जारी  एक  बयान में ख़ाकसार ने कहा कि देश फिलवक्त गहरे संकट से गुज़र रहा है।कोरोना महामारी से बड़ी विकट स्थिति उत्पन्न हो गयी है।बड़ी तादाद में मेहनत कश मज़दूर पलायन को मजबूर हो रहे हैं।यह वक़्त अपनी एकजुटता प्रदर्शित करने का है। दया,परोपकार,सहिष्णुता ,और सर्वजन हिताय ,सर्वजन सुखाय का संदेश हमारे देश ने पूरे विश्व को दिया है।इन्ही संदेशों को आत्मसात करके देश को सुखी,समृद्ध और आत्मनिर्भर  बनाने की दिशा में हमें संकल्प लेकर आगे बढ़ना होगा।

No comments:

Post a Comment