सिद्धार्थ नगर नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व लोक सभा अध्यक्ष राम चन्द्र पौडेल को जापान सरकार ने "ग्रैंड कॉर्डेन ऑफ द आर्डर ऑफ द राइजिंग सन अवार्ड" से सम्मानित करने का निर्णय लिया है।श्री पौडेल को यह प्रतिष्ठित पुरस्कार नेपाल और जापान दोनों देशों के बीच आपसी संबंधों को मधुर बनाने और प्रगाढ़ता प्रदान करने के लिए दिया गया है

सग़ीर ए ख़ाकसार

    नेपाली कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एवं भारत मे नेपाल के पूर्व राजदूत दीप कुमार उपाध्याय ने कहा कि यह सम्मान नेपाल के लिए गौरव का विषय है।श्री पौडेल के प्रयासों से नेपाल और जापान के संबंधों में गहराई आयी है और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर एक दूसरे के प्रति सम्मान की भावना विकसित हुई हैं।कपिलवस्तु के सांसद अभिषेक प्रताप शाह ने  प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नेपाल और जापान दोनों देशों के बीच लगातर कई सालों से रिश्तों को मजबूत करने में श्री पौडेल की विशेष भूमिका रही है।दोनों देशों के सांसदों के बीच वार्ता और संवाद बनाये रखने में भी आपका योगदान उल्लेखनीय है।

नेपाली कांग्रेस के युवा और कद्दावर नेता अकिल मियां ने बधाई देते हुए कहा कि श्री पौडेल नेपाली कांग्रेस के अति वरिष्ठ एवं सम्मानीय राजनेता हैं।उन्होंने बताया कि बिलगेट्स को भी यह सम्मान जापान ने दिया है।अकिल मियां ने कहा कि जापान सरकार दुआरा उन्हें यह सम्मान मिलने पर मुझे बेहद खुशी हुई है।उन्होंने कहा कि नेपाल और जापान के बीच बेहतर रिश्ते कायम करने के उद्देश्य से श्री पौडेल जब 1999 स्पीकर थे तब उन्होंने जापान नेपाल फ्रेंडशिप पार्लियामेंटेरियन लीग का गठन किया था। वो 2017 तक उस लीग के चेयरमैन भी रहे।पूर्व मंत्री व नेपाली कांग्रेस कपिलवस्तु के अध्यक्ष सुरेंद्र आचार्य ने कहा कि राम चन्द्र पौडेल की क्षवि एक उदारवादी और समावेशी राजनेता की रही है।वो  बहुत ही दूरदर्शी हैं नेपाल के बहुमुखी विकास और अंतरराष्ट्रीय सबन्धों को लेकर सदैव सजग एवं प्रयत्न शील रहते हैं।इस सम्मान से हम सभी गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं।उपरोक्त के अलावा कपिलवस्तु के विधायक वीरेंद्र कनोडिया, ब्रह्मानंद उपाध्याय, हुमा कांत खनाल,सेराज खान आदि ने भी प्रसन्नत व्यक्त करते हुए श्री पौडेल को बधाई दी है।

No comments:

Post a Comment