सिद्धार्थनगर।कोरोना संकटकाल में हर व्यक्ति अपने अपने स्तर से बचाव एवं रोकथाम के लिए संघर्षरत है।कोई कम्युनिटी किचन सेंटर चला रहा है तो कोई किसी अन्य तरीके से लोगो को जागरूक कर रहा है।इसी क्रम में समाजवादी अध्ययन केंद्र सिद्धार्थ नगर ने लोगों को स्वस्थ बनाने के लिए दस हज़ार मास्क निर्मित और सेनेटाइज़ कर वितरित करने का अभियान शुरू कर दिया है

सग़ीर ए ख़ाकसार

युवा समाजवादी चिंतक और यश भारती से सम्मानित मणीन्द्र मिश्रा उर्फ मशाल ने बताया कि समाजवादीपार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेशयादव के निर्देश पर एक जिम्मेदार नागरिक का कर्तव्य

निभाया जा रहा है।मशाल ने बताया कि सामाजिक कार्यकर्ता अकबर अली और डॉ. अभिषेक दूबे के सहयोग से तीन सिलाई मशीनों द्वारा मास्क बनाने का कार्य युद्ध स्तर पर हो रहा है।

पुलिस,सफाई कर्मचारी, मीडिया कर्मी,नियमों के शिथिल होने से जहां सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए समूह में कार्य हो रहे हैं उनके सहित अधिकतम जरूरतमंदों तक मास्क पहुँचाया जाएगा।

No comments:

Post a Comment