जयपुर में आदर्श नगर विधायक रफीक खान ने कोरोना की रोकथाम हेतु विधायक निधि कोष से एक लाख रुपए दिए


                                   भीलवाड़ा, राजस्थान (भैरू सिंह राठौड़) जयपुर जिले के आदर्श नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक रफीक
खान ने कोरोना वायरस की संकट की घड़ी में अपने विधानसभा क्षेत्र


कि जनता को नि:शुल्क मास्क तथा सैनिटाइजर वितरण करने के लिए अपने विधायक कोष से ₹1,00,000 (एक लाख रुपए ) की

राशि कि तुरन्त अभिशंसा करके जिला कलेक्टर डा.जोगाराम को अभिशंसा पत्र दिया और विधायक ने कलेक्टर  के साथ मीटिंग करके

आवश्यक दिशा निर्देश दिए और कहा कि प्रशासन यह सुनिश्चित करे कि आम-जनता को लाकडाउन के दौरान कम से कम तकलीफ हो

और सारी व्यवस्थाएं सही तरह से की जावे। इसके लिए कई नागरिकों ने बधाई दी और विधायक खान का आभार जताया है,

जिनमें सोनम शाकिर कुरैशी (भावी पार्षद प्रत्याशी वार्ड नंबर 85), शहनवाज खान वार्ड नं 66, गुलजार भाई, मोहम्मद हसीन कुरैशी,

मोहम्मद शब्बीर कुरैशी, शकील मंसूरी, अब्दुल बासित, सफी मंसूरी वार्ड नं 66, अनवर कुरैशी, वहीद भाई वार्ड नं 66, पप्पू भाई वार्ड नं

66, फिरोज खान, इलियास अंसारी (महासचिव कांग्रेस कमेटी) वार्ड नं 66, शाहनवाज कुरैशी सचिव कांग्रेस कमेटी वार्ड नं 66, सुरेश

अग्रवाल अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी, घनश्याम अग्रवाल, पारस जैन, अकबर पठान, शेरा भाई, पदम चौधरी अध्यक्ष युवा जैन समाज,

ताहिर भाई, टाटा प्रकाश, फरीद खान आदि कार्यकर्त्ताओं ने विधायक रफीक खान का आभार व्यक्त किया है। 

                                                     *रिपोर्ट - भैरू सिंह राठौड़ भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158*

No comments:

Post a Comment