कोरोना की महामारी में मध्यम व गरीब परिवारों को तत्काल राहत दें राजस्थान सरकार - रोमा जैन

                                                           भीलवाड़ा, राजस्थान
जयपुर कांग्रेस पार्टी की युवा नेत्री रोमा जैन ने राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को ईमेल द्वारा भेजे पत्र में कहा है कि कोरोना

वायरस की महामारी से आमजन को राहत दिलाने की मांग की है। रोमा जैन ने कहा कि देश में कोरोना वायरस गंभीर रूप से फैलता जा

 रहा है। जिसमें देश के कई राज्य इसकी भयंकर चपेट में हैं। जिसमें राजस्थान भी अछूता नहीं है। मगर कुछ हद तक राजस्थान सरकार ने

 इस पर काबू पाने की भरसक कोशिश की है जो निहायत ही काबिले तारीफ है। जैन ने कहा कि पिछले 6 वर्षों से केन्द्र सरकार की गलत

नीतियों के कारण देश में आर्थिक मंदी का दौर चल रहा है जो निरंतर बढ़ता जा रहा है। जिस कारण मध्यम व गरीब परिवारों के कर्ज का

बोझ निरंतर बढ़ता जा रहा है। देश में कोरोना वायरस की महामारी के चलते लाॅक डाउन की स्थिति बनी हुई है जिसमें राजस्थान भी पीछे

नहीं हैं। जैन ने मुख्यमंत्री को भेजे पत्र में बताया कि राजस्थान में कोरोना वायरस की महामारी भयंकर रूप नहीं ले सरकार को मध्यम

व गरीब परिवारों को तत्काल राहत प्रदान करें। राजस्थान में लाॅक डाउन के चलते गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों के काम धंधे बंद पड़े हुए

 हैं। सरकार गरीब और मध्यम वर्ग के लोगों की आर्थिक स्थिति को देखते हुए इनके दो महीने का लाईट व पानी के बिल तत्काल माफ़

करें। गरीब व मध्यम वर्ग के लोगों पर कर्ज का बोझ नहीं बढ़े सरकार किराए रहने वाले किराएदारों के मकान मालिकों को भी दो महीने का

बिल माफ करने का आदेश जारी करें। जिससे गरीबों के उपर कर्ज का बोझ नहीं बढ़े। यह कारवाई सरकार को बिना समय गंवाए

तत्काल प्रभाव से करनी चाहिए जिससे कि बेरोजगार गरीबों को तत्काल प्रभाव से राहत मिल सके।

                                                        *रिपोर्ट- भैरू सिंह राठौड़, भीलवाड़ा (राजस्थान) 09799988158*

No comments:

Post a Comment